किसी फिल्म का प्रमोशन नहीं है, कि आपने ढिंका चिका करके फिल्म बना दी और ट्वीट कर कुछ भी कह दिया : सुंदर सिंह ठाकुर

by

मंडी :  हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को चुनावी मैदान में उतारा है। टिकट मिलने के बाद से ही कांग्रेस की ओर से कंगना को घेरा जा रहा है। अब सुप्रिया श्रीनेत के बाद एक और कांग्रेस नेता ने उनको लेकर टिप्पणी की है।  कांग्रेस नेता सुंदर सिंह ठाकुर ने बुधवार को बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि ये कोई फिल्म का प्रमोशन नहीं है। ‘ढिंका चिका’ करके चुनाव नहीं जीते जाते है। यह इलेक्शन कोई मनोरंजन के इलेक्शन नहीं हो रहे हैं।

सुंदर ठाकुर ने कहा-  ‘ये किसी फिल्म का प्रमोशन नहीं है, कि आपने ढिंका चिका करके फिल्म बना दी और ट्वीट कर कुछ भी कह दिया। फिल्मी दुनिया में उन्होंने (कंगना रनौत) ने बहुत शोहरत कमाई, हम इसकी सराहना करते हैं। हिमाचल को भी इस पर गर्व है। लेकिन राजनीति सेवा करने के लिए है और फिल्में मनोरंजन के लिए होती है। यह कोई मनोरंजन के इलेक्शन नहीं हो रहे।’

बीजेपी पर भी हमलावर हुए सुंदर ठाकुर :   सुंदर ठाकुर ने बीजेपी पर भी हमला बोलते हुए कहा- ‘भारतीय जनता पार्टी में क्या नेताओं की कमी है कि आज उन्हें पैराशूट से नेता उतारने पड़ रहे हैं। वो दावा करते हैं कि हम मजबूत और टिकाऊ नेता उतार रहे हैं। उनके पास मजबूत और टिकाऊ नहीं बल्कि बिकाऊ नेता है। बिकाऊ नेताओं को साथ लेकर चलना उनकी मजबूरी बन गई है। जो सबसे बड़ा संगठन होने की डींगे मारता है, आज उनके पास इतने कार्यकर्ता भी नहीं, जिन्हें वो उम्मीदार के तौर पर उतारे? मंडी में जिस तरह से उम्मीदावर को उतारा गया है ये दुर्भाग्यपूर्ण है और हिमाचल के भविष्य के लिए सही नहीं है।’

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने लगाया बीफ खाने का आरोप :   हाल ही में महाराष्ट्र से कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कंगना रनौत पर बीफ खाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि बीजेपी ने कंगना को टिकट दिया, जिनका कहना है कि उन्हें बीफ पसंद है और वो खाती हैं। इस पर कंगना ने जवाब देते हुए कहा था कि वो बीफ नहीं खातीं। उनके बारे में निराधार गलत अफवाह फैलाई जा रही है।

सुप्रिया श्रीनेत के पोस्ट पर भी मचा था बवाल :  बता दें कि बीते महीने कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कंगना रनौत को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट किया था, जिस पर खूब बवाल मचा था। बीजेपी के कंगना रनौत को लोकसभा उम्मीदवार के रूप में उतारने के एक दिन बाद ही पोस्ट में अपमानजनक कैप्शन के साथ कम कपड़ों में कंगना रनौत की तस्वीर शेयर गई थी। हालांकि बाद में वो बैकफुट पर आ गई थीं। उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि हर महिला अपनी गरिमा की हकदार है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वाहनों की तलाशी हिमाचल सीमा पर होगी : अतिरिक्त पुलिस बल होगा तैनात

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश में नशे पर लगाम लगाने के लिए हिमाचल आने वाले वाहनों की चेकिंग की जाएगी। हिमाचल की सीमाओं पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। मुख्य सचिव प्रबोध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आधुनिक नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र को लेकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक

एएम नाथ।  सिरमौर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सिरमौर ज़िले के कोटला-बड़ोग में बनने वाले आधुनिक नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र को लेकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा अन्य विभागों के अधिकारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जरूरतमंद और योग्य निर्माण श्रमिकों तक बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं की वित्तीय सहायता प्रदान करना बोर्ड की प्राथमिकता : नरदेव सिंह कंवर

भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की निदेशक मंडल की बैठक आयोजित एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने सोमवार को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बीत इलाके में धूमधाम से निकली श्री कृष्ण जन्माष्टमी की भव्य शोभायात्रा : खुरालगढ़ साहिब से शुरू होकर 14 किलोमीटर का सफर तय कर अड्डा झुगियां पहुंची शोभायात्रा, भजनों और जयघोषों से भक्तिमय हुआ माहौल

गढ़शंकर। भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सनातन शर्म सभा (इलाका बीत) की ओर से बीत इलाके में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा गांव खुरालगढ़ साहिब से शुरू होकर विभिन्न...
Translate »
error: Content is protected !!