किसी भी देश की रीढ़ की हड्डी होता है युवा वर्ग : प्रीत कोहली

by
 जिला स्तरीय युवा दिवस पर स्कूलों व कॉलेजों के साहित्यिक एवं फाइन आर्ट्स मुकाबले आयोजित
होशियारपुर, 21 जनवरी:  युवक सेवाएं विभाग, पंजाब की ओर से सर्वजीत सिंह आईएएस, अतिरिक्त मुख्य सचिव (खेल एवं युवा सेवाएं) तथा डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के दिशा-निर्देशों पर जिला स्तरीय युवा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर दशमेश गर्ल्स कॉलेज, चक्क अल्ला बख्श, मुकेरियां में स्कूलों व कॉलेजों के रेड रिबन क्लबों के विद्यार्थियों के लिए साहित्यिक एवं फाइन आर्ट्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इस मौके पर सहायक निदेशक युवक सेवाएं, होशियारपुर प्रीत कोहली ने कहा कि युवा वर्ग किसी भी देश की रीढ़ की हड्डी होता है और युवाओं को सकारात्मक एवं रचनात्मक दिशा में जोड़कर ही समाज और राष्ट्र का भविष्य संवारा जा सकता है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जिले भर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रतियोगिताओं के विषय रक्तदान, एड्स जागरूकता एवं नशा विरोधी अभियान पर आधारित रहे।

विभिन्न श्रेणियों में आयोजित सुंदर लेखन, कार्टूनिंग, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, कोलाज मेकिंग, स्टिल लाइफ पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, क्ले मॉडलिंग तथा कविता पाठ प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों को विभाग की ओर से सम्मानित किया गया।

प्रीत कोहली ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए बताया कि विभाग द्वारा युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर यूथ लीडरशिप कार्यक्रम, इंटर-स्टेट टूर तथा अन्य प्रेरणादायी गतिविधियां आयोजित की जाती हैं, ताकि युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं सामाजिक जागरूकता विकसित हो सके।

इस अवसर पर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. करमजीत कौर ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि ऐसे प्रतियोगितात्मक कार्यक्रम विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करते हैं। कार्यक्रम की जजमेंट की जिम्मेदारी जिले के वरिष्ठ शिक्षाविदों ने निभाई, जबकि आयोजन को सफल बनाने में दशमेश गर्ल्स कॉलेज के रेड रिबन नोडल अधिकारी एवं स्टाफ का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों व कालेजों के प्रमुख व स्टाफ मौजूद था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खुलेंगे राज , AIG राजजीत सिंह के गिरफ्त में आने दो, पुलिस के कई सीनियर अधिकारियों का भी था साथ राजजीत को : कहा आप नेता मालविंदर सिंह कंग ने

चंडीगढ़ : बर्खास्त AIG राजजीत सिंह पंजाब के ड्रग माफिया की एक बड़ी कड़ी है। जिसे पंजाब पुलिस के कई बरिष्ठ अधिकारियों का भी साथ था। आरोपी राजजीत के गिरफ्त में आने पर कई...
article-image
पंजाब

कनाडा की विदेश मंत्री ने कहा हमें चंडीगढ़, मुंबई और बेंगलुरु में अपने वाणिज्य दूतावासों में सभी व्यक्तिगत सेवाओं पर रोक लगानी होगी

चंडीगढ़ : भारत और कनाडा के बीच तनाव जारी है। इस बीच, कनाडा ने पंजाब के चंडीगढ़, महाराष्ट्र के मुंबई और कर्नाटक के बेंगलुरु में अपनी व्यक्तिगत कॉन्सुलेट सर्विसेज पर रोक लगा दी है।...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर संवैधानिक व्यवस्थाओं की धज्जियां उड़ा रही सरकार : जयराम ठाकुर

पंचायत चुनाव के मामले में राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशों के विपरीत ही चलती रही सरकार हिमाचल की कबड्डी वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ियों से मिले जयराम ठाकुर, ली सेल्फी एएम नाथ। धर्मशाला :  विधानसभा...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर में पर्यावरण दिवस मनाया गया

गढ़शंकर,  5 दिसम्बर: सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार के आदेशानुसार एवं वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोख राम के नेतृत्व में आज सिविल अस्पताल गढ़शंकर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित...
Translate »
error: Content is protected !!