कुंडूनी गांव में भूस्खल : 22 परिवार प्रभावित, 10 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त प्रशासन ने सुरक्षित निकाले सभी परिवार, राहत शिविर स्थापित

by
एएम नाथ।  जोगिंदर नगर, 03 सितम्बर :  जोगिंदर नगर उपमंडल के अंतर्गत आने वाले कुंडूनी गांव में हुए भूस्खलन से लगभग 22 परिवार प्रभावित हुए हैं। इनमें से 10 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। राहत की बात यह है कि इस प्राकृतिक आपदा में किसी भी व्यक्ति की जान का नुकसान नहीं हुआ है, हालांकि एक गाय भूस्खलन की चपेट में आकर दब गई है।
एसडीएम जोगिंदर नगर मनीष चौधरी ने बताया कि प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुबह ही मौके पर पहुंचकर प्रभावित घरों को खाली करवा दिया। चूँकि भूस्खलन का सिलसिला अभी भी जारी है, एहतियातन सभी परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।
प्रभावित परिवारों के लिए प्रशासन द्वारा अस्थायी राहत शिविर की व्यवस्था की गई है। इन्हें बस्सी स्थित सोनी एन्क्लेव होटल में ठहराने के साथ भोजन की संपूर्ण व्यवस्था की गई है। इसके अलावा प्रभावित परिवारों के पशुओं के लिए भी ठहरने और देखभाल की अलग से व्यवस्था की गई है।
एसडीएम ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। बचाव एवं राहत कार्य अभी भी जारी है तथा प्रभावित परिवारों को समय से उचित फौरी राहत भी प्रदान की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

26 साल की युवती की गोलियां मारकर हत्या : युवती से शादी करना चाहता था हत्यारा युवक

 खडूर साहिब :  जम्मू-कश्मीर राजस्थान नेशनल हाईवे पर युवती नवरूप कौर (26) की गोलियां मारकर शनिवार की रात को हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अतुल सोनी, जगजीत सिंह व...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेक्टर-46 सी के प्रतिनिधिमंडल ने डीएसपी गुरजीत कौर व एसएचओ शादीलाल से की मुलाकात, सुरक्षा व जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

पुनीत महाजन l  चंडीगढ़, 7 जून : सेक्टर-46 सी के निवासियों की समस्याओं और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रेजिडेंट वेलफेयर कमेटी (आरडब्ल्यूसी) सेक्टर-46 सी के अध्यक्ष नरेंद्र भाटिया और मुख्य संरक्षक जतिंदर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऊना में मिला मिसाइल का टुकड़ा : पूरे जिले में हाईअलर्ट

रोहित जसवाल/ एएम नाथ : – पंजाब और जम्मू कश्मीर के बाद अब हिमाचल प्रदेश भी संभावित आतंकी खतरे के निशाने पर है। पाकिस्तान के साथ चल रहे संघर्ष के बीच राज्य के ऊना...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

7 से 10 नवम्बर होगा धर्मशाला फिल्म फेस्टिवल, पर्यटन को मिलेगा बल: एडीसी

एएम नाथ। धर्मशाला, 26 अक्तूबर। जिला मुख्यालय धर्मशाला पिछले कुछ वर्षों से एक प्रमुख आयोजन स्थल के रूप में अपना स्थान न केवल देश बल्कि विश्व पटल में बना रहा है। पूर्व में हुए...
Translate »
error: Content is protected !!