कुकड़ा गांव के युवाओं को मिला बड़ा तोहफा, 25 लाख रुपये से होगा खेल मैदान का कायाकल्प : डिप्टी स्पीकर रौड़ी

by

गढ़शंकर : पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं हलका गढ़शंकर के विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव कुकड़ा में 25 लाख रुपये की लागत से खेल मैदान के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गांववासियों, युवाओं, खिलाड़ियों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
समारोह को संबोधित करते हुए डिप्टी स्पीकर श्री रौड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि खेल मैदानों का विकास स्वस्थ, नशा-मुक्त और प्रगतिशील पंजाब की मजबूत नींव है।
उन्होंने बताया कि खेल मैदान के नवीनीकरण के बाद खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे गांव के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने और जिला, राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि यह परियोजना गांव के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
डिप्टी स्पीकर ने युवाओं से खेलों से जुड़ने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य सरकार हर गांव में ऐसा वातावरण तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां युवाओं को अपनी प्रतिभा और कौशल को विकसित करने के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध हो।
इस अवसर पर गांववासियों ने डिप्टी स्पीकर रौड़ी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस परियोजना से गांव की खेल संस्कृति को नई दिशा मिलेगी और आने वाली पीढ़ियां भी इसका लाभ उठाएंगी।
फोटो कैप्शन:
खेल मैदान का नवीनीकरण कार्य शिलान्यास करते श्री रौड़ी व अन्य

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली की टीम ने हरियाणा को पराजित कर जीता कबड्डी का खिताब

फाइनल में 27-18 से पराजित किया बीबीएन, 31 जनवरी (तारा) : किशनपुरा पंचायत की ओर से नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत महिलाओं की कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें दिल्ली ने हरियाणा की...
article-image
पंजाब

कार-स्कॉर्पियो की टक्कर में 2 की मौत, 4 घायल : स्कार्पियो चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 19 फरवरी : गढ़शंकर पुलिस ने पनाम निवासी हरि राम के बयानों के आधार पर गुरप्रीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी मोहाली के खिलाफ उसके भाई की कार को टक्कर मारने जिसके कारण...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

SHO गढ़शंकर (सह-आरोपी) गिरफ्तारी से बचकर मौके से फरार : 30,000 रुपये रिश्वत लेते सिपाही को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़, 22 जनवरी:  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में जारी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत होशियारपुर जिले के पुलिस थाना गढ़शंकर में तैनात एक सिपाही किंदर सिंह को 30,000 रुपये रिश्वत मांगने और लेने...
article-image
पंजाब

पिता ने तेजधार हथियार से बेटी कर डाली हत्या : आरोपी फरार

लंबी : गांव मिड्डा में रविवार को एक ऐसी वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां एक पिता ने कथित तौर पर अपनी ही बेटी की तेजधार हथियार से...
Translate »
error: Content is protected !!