कुटलैहड़ में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र, उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने की घोषणा, चताड़ा, कोटला कलां, डंगोली, अजनौली, लमलैहड़ी, मदनपुर, बल्ह खालसा में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र

by

पिपलू मेला के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायक करनैल राणा ने जमाया रंग

ऊना : कुटलैहड़ विस क्षेत्र के चताड़ा, कोटला कलां, डंगोली, अजनौली, लमलैहड़ी, मदनपुर, बल्ह खालसा में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। यह घोषणा उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम ठाकुर ने जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेले के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान की। पिपलू मेला के दूसरे दिन बतौर मुख्यतिथि शामिल हुए उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने पिपलू में विश्राम गृह निर्माण के लिए 70 लाख रुपए की धनराशि उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कलोहा-शांतला-बंगाणा-भाखड़ा रूट पर ट्रायल के रूप वोल्वो बस भी चलाई जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद डॉ. सिंकदर कुमार ने की, जबकि ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर व एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री मेले में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बिक्रम सिंह ठाकुर ने सबसे पहले भगवान नरसिंह के मंदिर में माथा टेका तथा प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।
अपने संबोधन में बिक्रम ठाकुर ने पिपलू मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह प्राचीन मेला है तथा दूर-दूर से लोग भगवान नर सिंह के मंदिर में मात्था टेकने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र कंवर के नेतृत्व में कुटलैहड़ विस क्षेत्र ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं तथा कुटलैहड़ अच्छे स्थान पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र कंवर निरंतर अपने विस क्षेत्र के लोगों के विकास की चिंता करते हैं।
मेले के साथ जुड़ी है क्षेत्र के लोगों की आस्थाः कंवर
वहीं ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कोरोना के चलते दो वर्षों तक पिपलू मेले का आयोजन नहीं किया जा सका तथा अब भगवान नर सिंह के आशीर्वाद से हमें एक बार फिर यह मेला मनाने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि इस मेले के साथ उनकी बचपन की यादें जुड़ी हैं, जब वह परिवार के साथ मेले में आया करते थे। उन्होंने कहा कि मेले के साथ क्षेत्र के लोगों की आस्था जुड़ी है तथा परंपराओं का निर्वहन भी किया जा रहा है और लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी भी मिले, इसके लिए विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रदर्शनियां भी लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में कुटलैहड़ ने अभूतपूर्व विकास किया है। सड़कों, पानी पर सैंकड़ों करोड़ों खर्च किए गए हैं तथा इको टूरिज्म पर 20 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च की जा रही है। उन्होंने कहा कि बंगाणा में 3.50 करोड़ रुपए की लागत से डुमखर में बस अड्डे का निर्माण किया जा रहा है, जिसके लिए उन्होंने परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर का आभार व्यक्त किया।
लोक गायक करनैल राणा ने जमाया रंग
दूसरे दिन हिमाचल प्रदेश के लोक गायक करनैल राणा ने पिपलू मेले में खूब रंग जमाया। उन्होंने एक से बढ़कर एक पहाड़ी गाने गाकर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर भी करनैल राणा के गानों पर नाच उठे। इसके अलावा गायक मोहित गर्ग, स्कूली बच्चों तथा अन्य कलाकारों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर जिप उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, चरणजीत शर्मा, मास्टर रमेश शर्मा, राम सिंह, सतीश धीमान, पंचायत समिति बंगाणा के अध्यक्ष देवराज शर्मा, प्रधान मोहिंदर राणा, विपिन पाधा, विजय शर्मा, एमआर दड़ोच, एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला हमीरपुर की 242 ग्राम पंचायतों में तीन चरणों का चुनाव कार्यक्रम घोषित : 26 मई को 83 पंचायतों, 28 मई को 82 और 30 मई को 77 पंचायतों में होगा मतदान

एएम नाथ।  हमीरपुर 30 अप्रैल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने जिला परिषद हमीरपुर के 19 वार्डाें के सदस्यों, जिला की सभी 6 पंचायत समितियों के कुल 119 वार्डों के सदस्यों...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पार्वती घाटी के ट्रैक बने रहस्य: ट्रैकिंग पर निकले दो लोग एक माह से लापता…सैकड़ों पर्यटकों के लापता होने का इतिहास

3700 मीटर ऊंचे चंद्रखणी दर्रे से मणिकर्ण तक तलाश,  सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल कुल्लू। हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत पार्वती घाटी जहां देश-विदेश से पर्यटक रोमांचक ट्रैकिंग के लिए पहुंचते हैं, वहीं इसके दुर्गम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओपीएस और अन्य कल्याणकारी योजनाएं रहेंगी जारी : मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा, भाजपा ने जानबूझकर आरडीजी प्रस्तुति का बहिष्कार किया अपने कार्यकाल में भाजपा ने किया है आरडीजी का दुरुपयोग एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भारतीय औद्योगीकरण को बढ़ावा देने और समाज सेवा में सोनालिका ग्रुप का अहम योगदान : खन्ना

सोनालिका ग्रुप के वाईस चेयरमैन अमृतसागर मित्तल के जन्मदिन पर खन्ना ने दी शुभकामनाएं होशियारपुर 7 अगस्त : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि सोनालिका इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स ने जहाँ भारतीय औद्योगीकरण को...
Translate »
error: Content is protected !!