कुटलैहड़ विधानसभा से वर्तमान मंत्री से हर वर्ग के लोग परेशान : अनिल

by

ऊना :  आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल मनकोटिया ने कहा कि पार्टी आने वाले समय में पूरी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
आम आदमी पार्टी कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बंगाणा में बैठक के दौरान अनिल मनकोटिया ने कहा कि वर्करों के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के कुटलैहड़ विस क्षेत्र के दौरे को लेकर चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि आगामी सप्ताह में बंगाणा में तिरंगा पद यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 29 मई को पनोह में एक बड़ी जनसभा की जाएगी। जिसमें दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन शिरकत करेंगे। इसके अलावा जून माह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बंगाणा में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।
अनिल मनकोटिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के बंगाणा आगमन की खबर से कुटलैहड़ की जनता में खासा उत्साह है। कुटलैहड़ विधानसभा से वर्तमान मंत्री से हर वर्ग के लोग परेशान हैं। चरमराई कानून व्यवस्था, महंगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान है। मंत्री के राज में भ्रष्टाचार चर्म पर है। भाजपा सरकार की जनता विरोधी नीतियों से कुटलैहड़ की जनता बुरी तरह परेशान है।
इस मौके पर पार्टी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राजन शर्मा, उप प्रधान अवनीत, ओंकार, राकेश, संजय, अजय भारती, हनीफ, संदीप एवं रविंद्र राणा उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

राज्यसभा चुनाव मामला : दो हफ़्ते में मांगा जवाब – हिमाचल हाईकोर्ट ने खारिज की सांसद हर्ष महाजन की अपील

शिमला, 16 सितंबर । हिमाचल प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चुनाव को चुनौती देने में मामले में सोमवार को प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट से हर्ष महाजन को झटका...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत चंबा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किये जा रहे हैं : MLA नीरज नेय्यर 

एएम नाथ। चम्बा 10 जनवरी : सदर विधायक चम्बा नीरज नेय्यर ने बताया कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत चंबा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किये जा रहे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पति जेल में, अब महिला और युवक चिट्टा के साथ गिरफ्तार

 हरोली :  पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) टीम ने ऊना जिले के हरोली के सीमावर्ती गांव पंडोगा में एचआरटीसी की बस में 8.53 ग्राम चिट्टा लेकर आ रहे एक महिला और युवक को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आनंद और उत्साह के शिखर पर सम्पन्न हुआ राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025

रोहित जसवाल।  ऊना, 29 अप्रैल. राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 मंगलवार को आनंद और उत्साह के शिखर पर सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों को...
Translate »
error: Content is protected !!