कुनिहार में किसान मेला आयोजित : किसानों की आर्थिकी को मज़बूत करना प्रदेश सरकार का लक्ष्य- संजय अवस्थी

by
अर्की :  मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग एवं राज्य की भौगोलिक स्थिति के अनुरूप नवीन योजनाएं कार्यान्वित कर किसानों की आर्थिकी को मज़बूत करने के लिए कार्यरत है। संजय अवस्थी आज सोलन ज़िला के अर्की विधानसभा क्षेत्र के कुनिहार में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबन्धन अभिकरण (आत्मा) के सौजन्य से आयोजित एकदिवसीय जिला स्तरीय किसान मेले को संबोधित कर रहे थे।
संजय अवस्थी ने कहा कि हिमाचल की आर्थिकी मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर है स प्रदेश सरकार कृषि क्षेत्र में उन्नत तकनीक के उपयोग पर बल दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी कृषि एवं फल मण्डियों में मूलभूत सुविधाएं एवं आवश्यक अधोसरंचना उपलब्ध करवाने के लिए योजनाबद्ध कार्य किया जा रहा है। सभी मण्डियों तक आने-जाने वाले संपर्क मार्गों को स्त्रोन्नत करने के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों तक नवीन प्रौद्योगिकी एवं जानकारी पंहुचाने के उद्देश्य से अर्की विधानसभा क्षेत्र में ही नहीं अपितु पूरे सोलन जिला में समय-समय पर किसान मेले आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कृषक हित की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिकी को मज़बूत बना कर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जहां एक और सड़क एवं सिंचाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुधारा जा रहा है वहीं लगभग 500 करोड़ रूपए की दूध गंगा योजना के माध्यम से किसानों की आर्थिक उन्नति सुनिश्चित बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में आम जन के हित को सर्वाेच्च अधिमान दे रही है। वर्तमान सरकार द्वारा पुरानी पेंशन योजना बहाल करके कर्मचारी हित में निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि 680 करोड रुपए की स्टार्टअप योजना आरंभ कर युवाओं को रोज़गार के अधिक अवसर प्रदान करने की दिशा में कदम बढ़ाए गए हैं।
उन्होंने आश्वासन दिया कि नागरिक अस्पताल कुनिहार में शीघ्र ही स्टाफ की कमी को पूरा किया जाएगा तथा भविष्य में अस्पताल के नए भवन के लिए भूमि चयनित करके समुचित बजट उपलब्ध करवाया जाएगा।
मुख्य संसदीय सचिव द्वारा इस अवसर पर खंड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 किसानों को 10000-10000 रूपए के चैक भी वितरित किए गए।
संजय अवस्थी ने इससे पूर्व कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा प्रदर्शित उत्पादों में गहरी रुचि दिखाई।
आत्मा के राज्य परियोजना निदेशक डॉ. वाई आर चौहान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा कृषि प्रौद्योगिकी प्रबन्धन अभिकरण की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर कृषि तथा बागवानी विभाग के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विषय से संबंधित सार गर्भित जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर इस अवसर पर ज़िला कांग्रेस समिति के महासचिव प्यारे लाल शर्मा, ज़िला कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सी.डी. बसंल, कांग्रेस मण्डल अर्की के महासचिव कमलेश शर्मा, महिला कांग्रेस अर्की की अध्यक्ष विमला ठाकुर, कांग्रेस मण्डल अर्की के कोषाध्यक्ष रोशन लाल शर्मा, ज़िला कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, खंड कृषक सलाहकार समिति के अध्यक्ष विजय ठाकुर, मंडल के सचिव राजेश शांडिल सहित कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी, कृषि विभाग सोलन के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सवा करोड़ रूपये से बनेगी बालीवाल सिंचाई योजना: राम कुमार

ऊना, 17 फरवरी: राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो राम कुमार ने आज ग्राम पंचायत बालीवाल में 1.25 करोड़ की सिंचाई योजना का विधिवत रूप से भूमि पूजन कर निर्माण का शुभारंभ किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेताओं से नजदीकियां नहीं दिला पाएगी हिमाचल कांग्रेस में पद : कांग्रेस अध्यक्ष को फ्री-हैंड नहीं – पर्यवेक्षक की सिफारिश पर बनेगा नया संगठन

रोहित जसवाल। शिमला: हिमाचल में पर्यवेक्षक की सिफारिश पर कांग्रेस का नया संगठन बनेगा। हिमाचल में नया संगठन खड़ा करने के लिए हाईकमान की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक पहले दौर में जिला और ब्लॉक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा का राजनीतिक वनवास खत्म! दिल्ली में 27 साल बाद सरकार बनाएगी बीजेपी

चुनाव में सीटों के रुझान अब चुनावी नतीजों में तब्दील होने लगे हैं. दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का राजनीतिक वनवास खत्म होने जा रहा है. बीजेपी राजधानी में 27 साल बाद सरकार बनाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला मंडल कुंगड़त ने आपदा राहत कोष में 11 हज़ार रूपये का किया अंशदान

सुरेश लता जोशी ने भी आपदा राहत कोष में भेंट की 11 हज़ार रूपये की राशि ऊना, 18 सितम्बर – महिला मंडल कुंगड़त ने आपदा राहत कोष में 11 हज़ार रूपये की राशि का...
Translate »
error: Content is protected !!