कुराली के प्रॉपर्टी डीलरों पर केस दर्ज : हिमाचल के लोगों से 15 करोड़ की ठगी का आरोप

by

एएम नाथ। मोहाली :  खरड़ पुलिस ने कुराली के दो प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के निवासियों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने हेम राज और सवरनजीत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420, 506 और 120-बी के तहत एफआईआर दर्ज की है।
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अधिवक्ता नितिन वर्मा, जो पीड़ित खरीदारों के वकील हैं, ने बताया कि आरोपियों ने वर्ष 2021 में गांव साहौरन (खरड़) में जमीन मालिकों के साथ समझौता कर एक बड़े भूखंड पर प्लॉट काटे। इसके बाद 2021 से 2024 के बीच इन प्लॉटों को 100 से अधिक खरीदारों को बेच दिया गया।
कुछ खरीदारों के नाम रजिस्ट्री करवाई गई, जबकि कई अन्य को पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए प्लॉट बेचे गए। वर्ष 2024 में जब कुछ खरीदारों ने निर्माण कार्य शुरू किया, तो सुरजीत सिंह नामक व्यक्ति ने खुद को जमीन का मालिक बताते हुए निर्माण रुकवा दिया।
पीड़ितों ने जब इस संबंध में हेम राज और सवरनजीत से संपर्क किया, तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
इसके बाद मार्च 2025 में शिकायत दर्ज करवाई गई, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई।
आखिरकार पीड़ितों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जहां अदालत ने राज्य सरकार से जवाब मांगा। कोर्ट के निर्देशों के बाद अब पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश : पार्षद सहित 14 लड़कियां, सात पुरुष गिरफ्तार; युवतियों में नाबालिग भी है शामिल

मोगा। थाना मेहना के तहत आते क्षेत्र के अमृतसर रोड पर मंगलवार को दोपहर बाद थाना मेहना समेत पीसीआर विंग की ओर से छापामारी की गई। इस दौरान एक कोठी में चल रहे देह...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज के नए शैक्षणिक वर्ष का प्रॉस्पेक्टस जारी

गढ़शंकर,  10 जुलाई: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में नए शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए प्रॉस्पेक्टस जारी कर दिया गया है। इस अवसर पर शिरोमणि कमेटी सदस्य डाॅ. जंग बहादुर सिंह राय विशेष...
article-image
पंजाब

पति-सास समेत तीन पर महिला को हार्पिक पिलाने का आरोप : मौत, केस दर्ज

जालंधर: शहर के पठानकोट रोड स्थित एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही विवाहिता नेहा की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने उसके पति उमंग बस्सी,...
Translate »
error: Content is protected !!