कुलदीप पठानियां की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कार्य सलाहकार समिति की बैठक

by
एएम नाथ। धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में कार्य सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सदन के अन्दर सप्ताह भर चलने वाली कार्यवाही की कार्यसूची को अंतिम रूप दिया गया। इस बैठक में समिति सदस्य एवं संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान, उप-मुख्य सचेतक हि0प्र0 सरकार केवल सिंह पठानिया, भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक चौधरी सुखराम, लोक लेखा समिति के सभापति एवं समिति सदस्य अनिल शर्मा तथा विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा मौजूद थे।
बैठक के दौरान 28 नवम्बर, 2025 को निर्धारित गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस में चर्चा हेतु माननीय सदस्यों के नियम 101 के अन्तर्गत स्वीकृत संकल्प को क्रमवार सूचीबद्ध किया गया। गौरलतब है कि इस सत्र में 28 नवम्बर तथा 4 दिसम्बर के दिन गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए निर्धारित किए गए हैं।
पठानियां ने कहा कि 28 नवम्बर को नियम 101 के अन्तर्गत स्वीकृत 4 संकल्पों पर सदन में चर्चा की जाएगी तथा चर्चा हेतु समय निर्धारण भी किया गया है। इसमें पहला संकल्प संयुक्त रूप से सदस्य केवल सिंह पठानियां तथा भवानी सिंह पठानियां का है जिसमें उन्होने “ इस सदन को वजीर राम सिंह पठानियां को ब्रिटिश राज के खिलाफ आजादी की लड़ाई के शुरूआती स्वतंत्रता सैनानी में से एक घोषित करने पर विचार करना चाहिए और केन्द्र सरकार से इसकी सिफारिश करनी चाहिए”।
दूसरा संकल्प सदस्य चन्द्रशेखर का है जिसमें “यह सदन मनरेगा को लागू करने में आने वाली चुनौतियों अपना मकसद और उद्देश्य खोना पर चर्चा कर सकता है और केन्द्र सरकार को सिफारिश कर सकता है”। तीसरा संकल्प सदस्य सुख राम चौधरी का है जिसमें यह सदन सरकार से सिफारिश करता है कि “ प्रदेश में बढ़ती हुई बेसहारा पशुओं की संख्या में को देखते हुए उनके रहने के लिए एक मुश्त गौशालाएं बनाने पर विचार करे”। जबकि चौथा संकल्प सदस्य इन्द्र दत्त लखनपाल का है जिसमें यह सदन सरकार से सिफारिश करता है कि “ प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने हेतु युवा खेल नीति बनाने पर विचार करे”।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राजभवन में विशेष कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ। शिमला : राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आज राजभवन, शिमला में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की उपस्थिति में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित  किया गया। इस अवसर पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीड बिलिंग राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग स्कूल पर क्यों लटका है ताला: जयराम ठाकुर

अंतरराष्ट्रीय मानकों के हिसाब से संचालित हो राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग स्कूल करोड़ों खर्च के बाद भी सरकार नेशनल पैराग्लाइडिंग स्कूल का नहीं ले रही लाभ पैराग्लाइडिंग स्कूल के बेहतर संचालन से बदलेगी इलाके की सूरत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक संजय रत्न ने कथोग में नवाजे होनहार विद्यार्थी : शिक्षा जीवन में सफलता का आधार होती है। विद्यार्थी काल में अनुशासन, परिश्रम की आदत बनानी चाहिये – विधायक संजय रत्न

ज्वालामुखी/ तलवाड़ा(राकेश शर्मा ) :   विधायक संजय रत्न ने कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता का आधार होती है। विद्यार्थी काल में अनुशासन, परिश्रम की आदत बनानी चाहिये। ताकि इसका लम्बे समय तक लाभ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकाघाट में शराब पीकर स्कूल आते थे मास्टर जी : रंगे हाथ पकड़े गए और अब हुए सस्पेंड

एएम नाथ। सरकाघाट/ मंडी : हिमाचल प्रदेश में टीचर्स के शराब पीकर स्कूल आने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. मंडी जिले में ऐसे मामले लगातार रिपोर्ट हो रहे हैं. ऐसे ही एक...
Translate »
error: Content is protected !!