कुशती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण व हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह की ग्रिफतारी तक संघर्ष जारी रहेगा : कामरेड दर्शन सिंह मट्टू

by

गढ़शंकर । अखिल भारतीय किसान सभा के आहावान पर पंजाब किसान सभा के महासचिव व सीपीएम के प्रदेशिक स्तरीय नेता कामरेड दर्शन सिंह मट्टू के नेतृत्व में भारतीय कुशती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह दुारा महिला पहलवानों के साथ और हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह दुारा अपनी महिला कोच से र्दव्यवहार करने के विरोध में दोनों का अड्डा झूगियां में पुतला फूंका और गढ़शंकर नंगल रोड़ पर एक घंटा ट्रैफिक जाम किया।
इस दौरान कामरेड दर्शन सिंह मट्टू सहित बिभिन्न व्क्ताओं ने कहा बृज भूषण व संदीप सिंह को तुंरत ग्रिफतार किया जाए जव तक दोनों को जेल की सलाखों के पीछे नहीं भेजा जाता तव तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने केंद्र की भाजपा की मोदी सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के नारे पर तंज कसते हुए कहा कि जव देश के लिए गोल्ड मैडल जीतने वाली लड़कियों का शोषण हो रहा है और वह तीन महीने से जंतर मंतर पर धरने पर बैठी है और केंद्र की भाजपा सरकार दुारा इंसाफ नहीं दिया जा रहा। इसके उल्ट अपने सांसद बृज भूषण को बचाने के लिए लगी है। महिला पहलवानों की शिकायत पर मामला दर्ज ना होने पर सुप्रीम र्कोट में महिला पहलवानों को जाना पड़ा तव जाकर मामला दर्ज हुया। एक एफआईआर पासको एकट तहत दर्ज है और वह गैरजमानती है। इसके बावजूद बृज भूषण को ग्रिफतार नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि जव तक दोनो की ग्रिफतारी नहीं हो जाती तव तक संघर्ष सडक़ से लेकर जंतर मंतर तक जारी रहेगी। इस दौरान कामरेड दर्शन सिंह मट्टृ, जनवादी स्त्री सभा, पंजाब की अध्यक्ष सुभाष चौधरी, आल इंडिया जाट महासभा, पंजाब के महासचिव अजायब सिंह बोपाराय, पंचायत समिति सदस्य मोहन लाल बीनेवाल, कामरेड गरीब दास बीटन, रमेश धीमान, कामरेड रोशन लान पंडोरी, अजय बारापुर, कामरेड कुलदीप कोट, करनैल सिंह कोट, देव राज बीनेवाल, कुलवीर सिंह बैंस ख्ुाराली, कैप्टन तेलू राम,राम शाह बीटन टिब्बियां, हरबंस लाल मैहिंदवानी, सुरजीत धीमान, गुरप्रीत बीटन, सतनाम दास गढ़ीमानसोवाल,रमनदीप सिंह, बीटा गढ़ीमट्टों आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

यूथ काग्रेस में शानदार काम करने के लिए कटारिया को बंटी शैलके ने किया सम्मानित

गढ़शंकर: यूथ काग्रेस में लगातार बढ़ीया काम करने के लिए गढ़शंकर के यूथ काग्रेस के प्रधान कमल कटारिया को होशियारपुर में आयोजित एक समागम दौरान यूथ काग्रेस पंजाब के इंचार्ज बंटी शैलके ने सम्मानित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हेरोइन तस्कर के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, अनूपगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सरकारी भूमि पर किए गए कब्जे को किया ध्वस्त पुनीत महाजन :  चंडीगढ़ / श्रीगंगानगर, 1 जुलाई: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीगंगानगर जिले की अनूपगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पति पत्नी और वकील की मोहाली के निकट सड़क हादसे में मौत : कंटेनर के चालक दुआरा अचानक ब्रेक लगा दी और हिमाचल की क्रेटा कार ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी

मोहाली :  हिमाचल प्रदेश के कारोबारी के बेटे, बहू के अलावा एक वकील की मौत हो गई. मोहाली में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के यह हादसा हुआ. टोल प्लाजा के पास आगे चल रहे...
article-image
पंजाब , समाचार

जनवादी स्त्री सभा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को किसान अंदोलन को समर्पित करते हुए रोष धरना दिया और पुतला फूंका

गढ़शंकर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस जनवादी स्त्री सभा दुारा किसान अंदोलन को समर्पित करते हुए कृषि कानूनों के रद्द करने की मांग को लेकर  स्थानीय रिलांयस माल के समक्ष रोष धरना दिया और केंद्र सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!