कृपाल आश्रम रख बाग में निःशुल्क आंखों व दांतों की जांच का शिविर आयोजित

by

ऐसे सेवा शिविर समय की मुख्य जरूरत: पवन दीवान

लुधियाना। मानवता की सेवा को समर्पित सावन कृपाल रूहानी मिशन के कृपाल आश्रम, रख बाग में आंखों एवं दांतों की जांच के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से अपनी आंखों और दांतों की जांच करवाई तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया।

शिविर के सफल आयोजन में डॉ. राजेश अरोड़ा एवं अमरिंदर सिंह का विशेष योगदान रहा। इस दौरान सेवा कार्य में योगदान देने वाले सदस्यों एवं चिकित्सकों का उत्साहवर्धन भी किया गया।

इस अवसर पर विशेष रूप से पहुंचे जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व प्रधान एवं पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन समय की मुख्य जरूरत है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना एक नेक और महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व है। ऐसे शिविर समाज में मानवता, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।

पवन दीवान ने शिविर के आयोजकों और चिकित्सकीय टीम की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए ऐसे प्रयास लगातार जारी रहने चाहिए।

इस अवसर पर डॉ. वाणी आहूजा, डॉ. दीपिका, अरोड़ा डेंटल क्लिनिक की पूरी टीम, सोहाना अस्पताल की टीम के अलावा सविता शर्मा, दर्शना धुन्ना, शम्मी कुमार, इंद्रजीत कपूर, रोहित पाहवा और रजनीश सिंगला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आप के सरपंच के भाई की हत्या : हमलावरों ने दिनदहाड़े दागी गोलियां, एक दिन पहले दी थी धमकी, आरोपी फरार

गुरदासपुर : गुरदासपुर में आम आदमी पार्टी (आप) सरपंच के भाई की हत्या से सनसनी फैल गई है। सरपंच के भाई की हत्या का आरोप एक फौजी पर लगा है। गुरदासपुर के थाना कलानौर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

भाजपा को भीषण गर्मी से भी अधिक वोटरों का गुस्सा झेलना पड़ेगा  : तिवारी

लाल डोरा के बाहर स्थित कॉलोनियों को नियमित करने का वादा किया चंडीगढ़, 21 अप्रैल: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बाथरी – बाथू में बिहार की 3 प्रवासी बच्चियों की बाढ़ के तेज बहाव में बहने से मौत : प्रदेशभर में 300 से ज्यादा सड़कें बंद

रोहित भदसाली । ऊना / शिमला : हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बारिश के चलते ऊना में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। ऊना के बाथरी – बाथू में बिहार की 3 प्रवासी बच्चियों की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किन्नौर में बादल फटा… काचरंग नाले में उफान से मची अफरा-तफरी : पुल और पानी की लाइनें तबाह

एएम नाथ। भावानगर :  किन्नौर के भावानगर के पास काचरंग नाले में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ से पैदल पुल, पेयजल लाइनें और जल शक्ति विभाग का टैंक क्षतिग्रस्त हो गया।...
Translate »
error: Content is protected !!