कृषि विकास खंड ऊना के बटूही में तहसीलदार हुसन चंद ने मेरी पॉलिसी मेरे हाथ का किया शुभारंभ

by

ऊना, 15 सितम्बर – कृषि विकास खंड ऊना की ग्राम पंचायत बटूही में तहसीलदार हुसन चंद ने मेरी पॉलिसी मेरे हाथ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत वर्ष 2023 के लिए मेरी पॉलिसी मेरे हाथ के चौथे सत्र का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि बीमा पॉलिसी का वितरण अभियान ग्रामीण स्तर तक पूरे जिला में चलाया जाएगा जिसमें बीमित किसानों को अपनी खरीफ फसलों जैसे, मक्क्ी, दान व आलू की बीमा पॉलिसियों का वितरण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस बार खरीफ सीज़न मंे मक्की एवं धान की फसलों के 16,118 एवं आलू की फसल के लिए 599 किसानों का बीमा किया गया। जबकि पिछले वर्ष मक्की एवं धान की फसल में 15,816 और आलू की फसल में 436 किसानों का बीमा किया गया था। उन्होंने बताया कि मक्की एवं धान की फसलों के लिए किसान द्वारा देय प्रीमियम की राशि 48 रूपये प्रति कनाल है जबकि बीमित राशि 1200 रूपये कनाल है। आलू की प्रीमियम राशि 300 रूपये कनाल जबकि बीमित राशि 6 हज़ार रूपये कनाल है।
उन्होंने बताया कि रबी सीज़न मंे गेहूं का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर निर्धारित की गई है जिसकी प्रीमियम राशि 36 रूपये कनाल जबकि बीमित राशि 1200 रूपये कनाल है। उन्होंने बताया कि रबी सीज़न में आलू की पक्की फसल के लिए ऊना व हरोली ब्लॉक के किसान 31 दिसम्बर से पहले-पहले बीमा करवा सकते हैं जिसकी प्रीमियम राशि 250 रूपये कनाल है जबकि बीमित राशि 5 हज़ार रूपये कनाल है। उन्होंने बताया कि पिछले खरीफ सीज़न मंे आलू का बीमा करवाने वाले 436 किसानों को 1.60 करोड़ रूपये का क्लेम दिया गया था। जबकि धान की फसल के लिए 232 किसानों को 7.36 लाख रूपये का क्लेम दिया गया।
इस अवसर पर कृषि विषयवाद विशेषज्ञ विकास खंड ऊना डॉ प्यारो देवी ने किसानांे को कृषि विभाग द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
इस मौके पर कृषि उपनिदेशक डॉ कुलभूषण धीमान, जिला कृषि अधिकारी डॉ रमेश लाल, कृषि विकास अधिकारी राजाराम व सुनीता शर्मा, एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी से मोहन व पंकज सैणी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेक्टर-26 में हुए धमाके को लेकर बड़ा खुलासा : वारदात के बाद आरोपी मोहाली जाते समय किसी लाइट पर नहीं रुके,आरोपियों ने काले रंग का पहन लिया था हेलमेट

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ सेक्टर-26 में हुए धमाके को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-26 में सेविल बार एंड लाउंज और De’orra night club के बाहर ब्लास्ट करने वाले मोटरसाइकिल सवारों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सूक्खु की धर्मपत्नी MLA पत्नी के हलके की देहरा बीडीसी पर भाजपा का कब्जा : देहरा पंचायत समिति चुनाव में 15 भाजपा ने जीत दर्ज की तो कांग्रेस 8 पर सिमटी

देहरा :  देहरा की बीडीसी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज करते हुए अपना कब्जा बरकरार रखा है। भाजपा समर्थित विनोद कुमार अध्यक्ष, जबकि रुबीना कुमार उपाध्यक्ष चुनीं...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

15 अक्तूबर तक कर सकते हैं अप्लाई : राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज में 8 वीं में दाखिले को आवेदन आमंत्रित

धर्मशाला, 2 अगस्त। राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (आर.आई.एम.सी.) देहरादून में जुलाई 2024 के सत्र के लिए आठवीं कक्षा में दाखिले को आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक पात्र उम्मीदवार 15 अक्तूबर 2023 तक इसके लिए...
Translate »
error: Content is protected !!