कृषि विज्ञान केंद्र ने किसानों को पराली प्रबंधन के लिए किया जागरूक

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पी.ए.यू.-कृषि विज्ञान केंद्र, बाहोवाल की ओर से धान की पराली के सही प्रबंधन संबंधी अपनाए गए गांव भीलोवाल, ब्लॉक होशियारपुर-2 में गांव स्तर पर जागरूकता कैंप लगाया गया।

कैंप की शुरुआत में पी.ए.यू.-कृषि विज्ञान केंद्र, होशियारपुर के इंचार्ज डॉ. मनिंदर सिंह बौंस ने उपस्थित किसानों का स्वागत किया और किसान हित से जुड़ी केंद्र की प्रसार गतिविधियों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा अभियान के रूप में विभिन्न प्रसार गतिविधियां की जा रही हैं। उन्होंने किसानों को धान की पराली को जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया और सामूहिक रूप से इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ब्लॉक में पराली प्रबंधन संबंधी मशीनरी बैंकों का गठन किया गया है और किसानों को पराली प्रबंधन से संबंधित मशीनरी का सामूहिक उपयोग करना चाहिए, ताकि इसका पूरा लाभ उठाया जा सके।

इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर (कृषि इंजीनियरिंग) पी.ए.यू.-कृषि विज्ञान केंद्र डॉ. अजैब सिंह ने पराली में मौजूद विभिन्न तत्वों का महत्व, कृषि मशीनरी के जरिए धान की पराली का प्रबंधन, धान की पराली का मशरूम उत्पादन, ऊर्जा, मल्च और गोबर गैस संयंत्रों में उपयोग तथा पशु आहार के रूप में प्रयोग के बारे में विस्तार से तकनीकी जानकारी दी।

इस जागरूकता कैंप में गांव भीलोवाल के प्रगतिशील किसान रणबीर सिंह, सुखजोत सिंह, बलविंदर सिंह, निरवैर सिंह, सिमरनजीत सिंह, नरिंदर सिंह सहित अन्य किसान भी उपस्थित थे।

मौजूद किसानों की सुविधा के लिए सर्दियों की सब्जियों की किटें और कृषि साहित्य भी उपलब्ध कराया गया।

अंत में सुखजोत सिंह की ओर से आए विशेषज्ञों और किसानों का धन्यवाद किया गया और पराली प्रबंधन के संदेश को अन्य किसानों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेक्टर-26 में हुए धमाके को लेकर बड़ा खुलासा : वारदात के बाद आरोपी मोहाली जाते समय किसी लाइट पर नहीं रुके,आरोपियों ने काले रंग का पहन लिया था हेलमेट

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ सेक्टर-26 में हुए धमाके को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-26 में सेविल बार एंड लाउंज और De’orra night club के बाहर ब्लास्ट करने वाले मोटरसाइकिल सवारों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंजू शर्मा बनीं भावगुड़ी स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष

पट्टा मेहलोग 24 जून (तारा) :  शिक्षा खंड पट्टा मेहलोग के अंतर्गत राजकीय उच्च पाठशाला भावगुड़ी में मंगलवार को स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभिभावकों,...
article-image
पंजाब , समाचार

गैंगस्टर सोनू रोड़ मजारिया दो साथियों सहित यूपी से काबू , 7 पिस्तौले व 18 जिंदा कारतूस किए बरामद

होशियारपुर । जिला पुलिस दुआरा गैंगस्टर गुरविंदर सिंह उर्फ सोनू रोड़ मजारिया को दो साथियों सहित उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर उनके पास से पिस्तौले व 18 जिंदा कारतूस किए बरामद कर लिए। एस.एस.पी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षा प्रणाली को कर रहा सुदृढ़ : विद्यार्थियों के विषयवार प्राप्त अंकों तथा जोड़ में कोई त्रुटि नहीं: सचिव

धर्मशाला, 15 जुलाई। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डा विशाल शर्मा ने कहा कि हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड जमा दो कक्षा के विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को जारी प्रमाण पत्रों में विषयवार...
Translate »
error: Content is protected !!