कृषि विवि के छात्रों ने फल विधायन इकाई में लिया प्रशिक्षण – बागवानी क्षेत्र में स्वरोजगार की असीम संभावनाएं: भारद्वाज

by

धर्मशाला, 21 सितंबर। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के बी0एस0सी0 (कृषि) अंतिम वर्ष के 15 विद्यार्थियों ने वीरवार को बागवानी विभाग की फल विधायन इकाई नगरोटा बगवां, जिला कांगड़ा का भ्रमण किया । भ्रमण के दौरान डॉ संजीव नरियाल, बागवानी विकास अधिकारी द्वारा विद्यार्थियों को फल एवं सब्जियों से विभिन्न उत्पाद बनाने संबंधी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई ।
इस दौरान केंद्र के प्रभारी, फल प्रद्योगविज्ञ (डिप्टी डायरेक्टर) डॉ के के भारद्वाज ने विद्यार्थियों से बागवानी क्षेत्र में स्वरोजगार संबंधी जानकारियां सांझा कीं तथा विद्यार्थियों को फल एवं सब्जियों से बने पदार्थ तैयार कर इसे स्वरोजगार के रूप में अपनाने हेतू प्रेरित किया ।
डॉ भारद्वाज ने बताया कि इस इकाई में फल एवं सब्जियों से विभिन्न प्रकार के गुणवत्तायुक्त पदार्थ तैयार करके जिला काँगड़ा के अलावा जिला हमीरपुर और जिला ऊना में बिक्री केंद्रों के माध्यम से आम जनता को उपलब्ध करवाये जाते हैं स इसके अलावा इस केंद्र में बेरोजगार युवकों को परिरक्षण के क्षेत्र में स्वरोजगार अपनाने हेतू प्रशिक्षण दिया जाता है, प्रशिक्षणार्थियों में विकास, प्रथम, पवन, प्रियांशु, खामोश, श्वेता, अंकित, ग्रेसी, मानव, शताक्षी, खुशबू, श्रेया, पारुल तथा वंशिका ने बताया कि उन्होंने इस भ्रमण के दौरान फल एवं सब्जियों के परिरक्षण से संबंधित अनेक जानकारियां प्राप्त कीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ऊना ने मंडी के आपदा प्रभावितों के लिए भेजी राहत सामग्री*

रोहित जसवाल।  ऊना, 9 जुलाई. आपदा की कठिन घड़ी में पारस्परिक सहयोग और मानवीय सरोकार का परिचय देते हुए जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना ने बुधवार को मंडी जिले के लिए राहत सामग्री भेजी।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 नाबालिग कांवड़ियों की गंगनहर में डूबने से मौत

हरिद्वार :  ज्वालापुर क्षेत्र में शुक्रवार को जटवाड़ा पुल के पास चंडीगढ़ निवासी 16 से 18 साल की उम्र के चार नाबालिग कांवड़ियों की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में कैच द रेन अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित : भूजल स्तर की कमी वाले क्षेत्रों में वर्षा जल संग्रहण पर रहेगा विशेष फोक्सः डीसी

धर्मशाला, 06 नवंबर। कांगड़ा जिला में भूजल स्तर की कमी वाले क्षेत्रों में वर्षा जल संग्रहण ढांचे तथा चैक डैम निर्मित करने के लिए विशेष कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि जल...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के सभी अधिकारी और कर्मचारी मेरे परिवार के सदस्य -सभी जायज मांगों पर सहानूभतिपूर्वक विचार किया जाएगा : मुख्यमंत्री सुक्खू

कर्मचारी और शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की भेंट रोहित भदसाली। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां विभिन्न अराजपत्रित कर्मचारी और शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने भेंट की और...
Translate »
error: Content is protected !!