केंद्र ने बुलाई हाई लेवल बैठक : नए हिट-एंड-रन कानून के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों का विरोध जारी

by

नई दिल्ली : हिट-एंड-रन मामलों पर नए कानून में कड़ी सजा के प्रावधान को लेकर देश के कई राज्यों में ट्रक ड्राइवरों का तीन दिवसीय विरोध-प्रदर्शन जारी है। अब इस प्रदर्शन की गूंज केंद्र सरकार के कानों तक पहुंच चुकी है।  सूत्रों के मुताबिक, देशव्यापी हड़ताल के बीच केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला आज यानी मंगलवार की शाम 7 बजे एक हाई लेवल बैठक की अध्यक्षता करेंगे।  दरअसल, भारतीय न्याय संहिता में हिट एंड रन मामलों में नए प्रावधानों को शामिल किया गया है। जिसके बाद से देश के कई राज्यों में ट्रक ड्राइवरों ने नए साल की पहली तारीख से ही आंदोलन शुरू कर दिया। इसकी वजह से राष्ट्रीय और राज्यीय राजमार्गों को ब्लॉक कर दिया गया है। जिसके कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी थमी नजर आई। जगह-जगह वाहनों का मकडजाल सड़कों पर दिखा।

क्या है नया प्रावधान :  नए आपराधिक कानून के तहत, लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण गंभीर सड़क दुर्घटनाएं करने वाले और अधिकारियों को सूचित किए बिना भागने वाले ड्राइवरों को 10 साल तक की जेल का सामना करना पड़ सकता है। नई भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (2) कहती है कि जो कोई भी लापरवाही से वाहन चलाकर किसी व्यक्ति की मृत्यु का कारण बनता है, जो गैर इरादतन हत्या की श्रेणी में आता है, और घटना के तुरंत बाद किसी पुलिस अधिकारी या मजिस्ट्रेट को इसकी सूचना दिए बिना भाग जाता है, तो उसे किसी भी अवधि के कारावास की सजा दी जा सकती है। दस साल तक बढ़ाया जा सकता है और जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

कड़े प्रावधान के खिलाफ असंतोष व्यक्त :  ड्राइवरों और ट्रक चालकों ने कड़े प्रावधान के खिलाफ असंतोष व्यक्त किया। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब में ट्रक ड्राइवरों ने नए कानून के खिलाफ एक जनवरी से आंदोलन जारी कर दिया है। ट्रक चालकों द्वारा मंगलवार को भी अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखने के कारण कई स्थानों पर सड़क जाम भी देखा गया। विरोध प्रदर्शन के कारण विभिन्न शहरों में ईंधन आपूर्ति बाधित होने की आशंका के कारण पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी गईं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

7 जनवरी तक विधानसभा अध्यक्ष होंगे चंबा प्रवास पर : विधानसभा अध्यक्ष 1 जनवरी को नर्सिंग संस्थान ककीरा के दीक्षान्त समारोह की करेंगे अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा , 30 दिसंबर :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 1 जनवरी को ककीरा में स्वामी श्री राजेश्वरानन्द भारती नर्सिंग संस्थान ककीरा के दीक्षान्त समारोह की अध्यक्षता करेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते...
article-image
पंजाब

रातोंरात बदला पंजाब सरकार ने विभाग का नाम : अचानक अधिसूचना से सियासी गलियारों में हलचल

चंडीगढ़ ।पंजाब सरकार ने चंडीगढ़ में एक बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन सुधार एवं शिकायत विभाग का नाम बदलकर अब सुधार, प्रबंधन एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग कर दिया गया है। यह फैसला कैबिनेट मंत्री...
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने कहा था : बागवान सेब के दाम ख़ुद तय करेंगे : सरकार बनने के बाद अव मंत्री बागवानों से कह रहे के देश में ऐसी व्यवस्था नही — जय राम ठाकुर

एएम नाथ। तपोवन (धर्मशाला) शनिवार को बीजेपी विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विधान सभा परिसर में सेब की पेटियों के साथ प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेसी...
article-image
पंजाब

जलफा माता यूथ क्लब द्वारा कराए जाने वाला दो दिव्सय तीसरा बालीवाल टूर्नामेंट दुबेटा कालौनी वार्ड 1 में शुरू

नंगल-स्थानिय शहर के वार्ड 1 की दुबेटा कालौनी में जलफा माता यूथ क्लब द्वारा कराए जाने वाला  वालीवाल टूर्नामेंट 16 जनवरी शनीवार को शुरू हुआ। इस तीसरे टूर्नामेंट समाप्न 17 जनवरी रविवार  आज होगा।...
Translate »
error: Content is protected !!