केंद्रीय गृह गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जल्द ही दौरा करेंगे पूरे पंजाब का

by

अमृतसर : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह गृहमंत्री अमित शाह जल्द ही पूरे पंजाब का दौरा करेंगे। यह जानकारी पंजाब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि वह पंजाब की सभी विधानसभा क्षेत्रों में आधे दिन का प्रवास करेंगे। आज राज्य की जनता की नजरें भारतीय जनता पार्टी पर टिकी हैं। पंजाब की जनता अब अपना और राज्य का विकास चाहती है। पंजाब में होने वाली सभी निकाय चुनाव भारतीय जनता पार्टी अपने दम पर लड़ेगी। भाजपा का कार्यकर्त्ता इसके लिए चुनाव मैदान में डट चुका है। अब भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता से जुड़े मुद्दों को जोर-शोर से उठाना होगा। अगर सरकार या प्रशासन द्वारा आवाज ना सुनी जाए तो जनता को साथ लेकर धरने-प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटना होगा।
पंजाब में बहते नशे के दरिया को रोकने के लिए शर्मा ने कार्यकर्ताओं को नशा पीड़ितों से वार्तालाप कर उनकी समस्या का समाधान करने का आह्वान किया। अश्वनी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब के नौजवानों और जनता को नशे के विरुद्ध जागृत करेगी। इसके लिए मार्च महीने से यात्रा शुरू करेगी। यह पंजाब की हर लोकसभा में 18 दिनों तक चलेगी। भाजपा को शहरों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी बहुत भारी समर्थन मिल रहा है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि फरवरी महीने से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह गृहमंत्री अमित शाह पंजाब की हर विधानसभा क्षेत्र में आधे दिन का प्रवास करेंगे और रैली को संबोधित भी करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Kejriwal’s Clean Chit a

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.23 : The court’s decision to grant Delhi’s former Chief Minister and Aam Aadmi Party supremo Arvind Kejriwal a clean chit in the false cases filed by the Enforcement Directorate (ED) clearly marks...
article-image
पंजाब

What is cyber crime and

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/28 July :  During a special conversation with senior journalist Daljeet Ajnoha, DSP Jagir Singh, in-charge of Cyber ​​Crime Police Station of Hoshiarpur district, told what is cyber crime and how people can...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पद ग्रहण करने वाले पहले भारतीय : रणधीर सिंह एशियाई ओलंपिक परिषद के अध्यक्ष बने

चंडीगढ़ : अनुभवी खेल प्रशासक रणधीर सिंह रविवार को एशियाई ओलंपिक परिषद (आोसीए) के अध्यक्ष चुने गए। एशियाई संस्था की 44वीं आम सभा में वह एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) के पहले भारतीय अध्यक्ष चुने...
Translate »
error: Content is protected !!