केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा सेखों के वफद ने शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

by

गढ़शंकर। केद्री पंजाबी लेखक सभा सेखो के एक जत्थे ने प्रधान पवन हरचंदपुरी की अगुवाई में शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा। इस संबंध में प्रेस को जानकारी देते हुए सभा के जनरल सेक्रेटरी प्रो. संधू वरियाणवी व सेक्रेटरी जगदीश राणा ने बताया कि शिक्षा मंत्री के ध्यान में लाया गया कि केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा सेखों द्वारा एक ज्ञापन पहले भी मुख्यमंत्री पंजाब व उच्च शिक्षा मंत्री को भेजा गया है। इसके बाद उन्हें ये भी याद दिलाया गया कि उनकी मांगों का अभी तक कोई हल नहीं निकाला गया। उन्होंने मांग की कि नर्सरी से उच्च शिक्षा तक शिक्षा का मीडियम पंजाबी हो, जो केद्रीय व पब्लिक स्कूल पंजाबी नहीं पड़ने देते तथा स्कूलों में पंजाबी नहीं बोलने देते उनकी मानता रद्द की जाए। सभी नौकरियां व दाखलों के लिए लिए गए सभी इमतिहान पंजाबी में लिए जाने यकीनी बनाए जाएं। सभी सरकारी व गैर सरकारी दफ्तरों में काम पंजाबी में किया जाना जरूरी किया जाए। पंजाब में सरकारी व निजी आदारों के बोर्ड पंजाबी में लिखे जाएं। सिविल सर्विस परीक्षा की तरह पंजाब पब्लिक सर्विस कमिशन व अन्य चुनी गई कमेटियों द्वारा लिए जाते सभी पेपर व मुलाकात पंजाबी में लिए जाएं। भाषा विभाग पंजाब को फंड देकर खोज कार्य आरंभ किए जाएं। खाली पदों को भरा जाए तथा महत्वपूर्ण किताबें छापने के लिए माली मदद की जाए, लेखकों को पत्रकारों की तरह बसों में सफर करने की सहूलत दी जाए। उन्होंने कहा कि सभा की मांग है कि सरकार पंजाबी भाषा के हित में उक्त फैसले लेकर आगामी विधानसभा सेशन में सही कानून बनाए ताकि पंजाब में पंजाबी भाषा प्रफुल्लित हो सके तथा रोजगार की भाषा पंजाबी बन सके। मौके पर डा. बलदेव सिंह, डा. भगवंत सिंह, तरलोचन मीर आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान खोलने की दी आज्ञा जिला मजिस्ट्रेट ने , जिले में कोविड-19 से बचाव संबंधी पाबंदियों को 25 फरवरी तक बढ़ाया

75 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं जिले के सभी होटल, बार, रेस्टोरेंट, माल शापिंग कांप्लेक्स, सिनेमा हाल, जिम व फिटनेस केंद्र होशियारपुर, 15 फरवरी: जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने पंजाब...
पंजाब

61वे ऑल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का 6वे दिन….कालेज वर्ग में खालसा कालेज माहिलपुर ने एसएन कालेज बंगा को 2-0 से हराया

कालेज वर्ग में खालसा कालेज माहिलपुर ने एसएन कालेज बंगा को 2-0 से तथा क्लब वर्ग में नामधारी एफसी ने वाइएफसी माहिलपुर को 1-0 से हराया। पंजाब पुलिस व हैदराबाद आर्टेलरी कोई गोल नही...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नेपाल में बाढ़ के बीच लूट का खेल : नदी किनारे मिली तिजोरी तोड़कर 92.68 लाख रुपये ले गए, 29 गिरफ्तार

नारायणी नदी में शव से सोने की बालियां निकालने का वीडियो वायरल, दो अन्य लोग हिरासत में; बाढ़ में मृतकों की संख्या 626 पहुंची काठमांडू। विनाशकारी बाढ़ से जूझ रहे नेपाल में राहत और...
article-image
पंजाब

2 गिरफ्तार : 380 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस की बीनेवाल चौकी के गांव बारापुर में एक बाइक पर सवार दो युवकों से 380 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट के अनुसार...
Translate »
error: Content is protected !!