केजरीवाल का शीशमहल बनेगा म्यूजियम ?… भाजपा के इस दावे के बाद सदमे में आप

by
दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 27 साल बाद भी दिल्ली में कमल खिला दिया है. इस बार बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त दी है। जीत की हैट्रिक लगाने वाले अरविंद केजरीवाल को हार का सामना करना पड़ा है. चुनाव जीतने के बाद किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर काफी चर्चा होती है कि अगला सीएम कौन होगा, लेकिन अगर दिल्ली की बात करें तो बीजेपी की जीत के बाद यहां चर्चा का विषय अलग है. यहां सीएम के चेहरे की चर्चा के साथ-साथ ‘शीशमहल’ को लेकर भी काफी चर्चा है।  शीशमहल का मतलब है दिल्ली के मुख्यमंत्री का आवास : 
दिल्ली का ‘शीशमहल’ इस बार चुनाव प्रचार में बीजेपी ने शीशमहल को लेकर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को जमकर घेरा था. इसे लेकर कई आरोप भी लगाए गए थे. जब अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री थे तो वो सीएम आवास में रहा करते थे. उन्होंने इसके जीर्णोद्धार पर भी करोड़ों खर्च किए थे।
तब से बीजेपी ने सीएम आवास का नाम शीशमहल रख दिया था. 27 साल बाद अब दिल्ली में बीजेपी की सरकार आ गई है. ऐसे में क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री भी इस ‘शीशमहल’ में रहेंगे या नहीं, यह सवाल हर किसी के मन में है। शीशमहल को लेकर बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का कहना है कि बीजेपी का अगला मुख्यमंत्री शीशमहल में नहीं रहेगा।
वहीं, नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल को हराने वाले बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने भी कहा है कि शीशमहल में कोई नहीं रहेगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कोई भी मुख्यमंत्री महल में नहीं रह सकता, सिर्फ दुबई का शेख ही रह सकता है। मुख्यमंत्री के लिए इतने बड़े महल की जरूरत नहीं है। मैं पार्टी से कहूंगा कि जो भी सीएम बने उसे शीशमहल में नहीं रहना चाहिए, इसे टूरिस्ट स्पॉट, गेस्ट हाउस या कुछ और बना देना चाहिए। मैं इस बारे में अभी कुछ नहीं कह सकता।
शीशमहल की कीमत
दिल्ली के मुख्यमंत्री का आवास यानी ‘शीशमहल’ सिविल लाइंस के 6 प्लाजास्टाफ रोड पर स्थित है। सीएजी की एक रिपोर्ट के अनुसार, केजरीवाल ने इस बंगले के जीर्णोद्धार में कुल 33 करोड़ रुपये खर्च किए थे। शीशमहल के पर्दे, कालीन और बाथरूम में लगे नलों की कीमत का खुलासा कर बीजेपी ने 2023 में आप पर निशाना भी साधा था।
इसके लिए बीजेपी ने आप पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। बीजेपी नेताओं के मुताबिक, दिल्ली के नए मुख्यमंत्री ‘शीशमहल’ में नहीं रहेंगे। 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित इस इमारत को कुछ समय के लिए म्यूजियम के तौर पर भी रखा जा सकता है, ताकि लोग एक आम आदमी से खास आदमी बनने के सफर को करीब से देख सकें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा

नशे के मुद्दे पर केंद्र और विपक्ष पर बरसे सीएम मान …बोले- मुंद्रा पोर्ट संभालो, पंजाब को बदनाम करना बंद करो

18 सितंबर से भाजपा की नशा-मुक्त यात्रा पर भी साधा निशाना; पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए नशा आने का दावा, 533 किलोमीटर सीमा और 1400 ड्रोन साइटिंग का किया जिक्र चंडीगढ़, 14 सितंबर। पंजाब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन दिवसीय ‘चलो चम्बा रूरल फेस्ट’ 25 जनवरी से चमीनू में होगा : फेस्ट में लोगों को पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ उठाने के साथ-साथ पारंपरिक खेल गतिविधियों का मिलेगा मौका

एएम नाथ। चम्बा  :  चलो चम्बा अभियान के अंतर्गत चम्बा के चमीनू में रूरल फेस्ट का आयोजन किया जाएगा। फेस्ट 25 से 28 जनवरी तक चलेगा। इसमें विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया...
article-image
पंजाब

पति ने लिया बदला, गन प्वाइंट पर किडनैपिंग- पत्नी की हत्या : वकील दोस्त भी मारा गया

फगवाड़ा :  कपूरथला के फगवाड़ा में डबल मर्डर केस में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। फगवाड़ा के एजीआई फ्लैट से 2 सप्ताह पहले महिला और उसके एडवोकेट दोस्त की किडनैपिंग व हत्या...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माइल स्टोन बरोटीवाला में 100 से अधिक कामगारों के स्वास्थ्य जांचा

बीबीएन,6 मई (तारा) : बरोटीवाला की माइल स्टोन गियर्स प्राइवेट लिमिटेड में आज ई.एस.आई.सी. मॉडल अस्पताल काठा द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य जांच शिविर में कंपनी के एक सौ से अधिक कामगारों के स्वास्थ्य जांचा...
Translate »
error: Content is protected !!