केजरीवाल की होली ईडी के कस्टडी में मनेगी : कोर्ट ने 28 मार्च तक भेजा रिमांड पर

by

नई दिल्‍ली :  दिल्‍ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दिल्‍ली की राउस एवेन्‍यू कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल को 28 मार्च तक के लिए ईडी की कस्‍टडी में भेज दिया है। इसका मतलब साफ है कि दिल्‍ली के सीएम केजरीवाल की होली इस बार ईडी के रिमांड रूम में मनेगी।

कोर्ट ने सीएम को छह दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है। आप को बता दें कि ईडी ने 10 दिन की रिमांड की मांग की थी. वहीं, सीएम की तरफ से पेश हुए 3 वकील अभिषेक मनु सिंघवी, विक्रम चौधरी और रमेश गुप्‍ता ने कस्‍टडी का विरोध किया था।

सीएम केजरीवाल की रिमांड की मांग करते हुए ईडी की तरफ से कोर्ट रूम में कहा गया कि मनी ट्रेल को छुपाने के लिए भारी मात्रा में इलेक्‍ट्रानिक साक्ष्‍यों को मिटाया गया, ताकि उन्‍हें कोई नहीं पकड़ सके। कई फोन को नष्‍ट कर दिया गया था। प्रवर्तन निदेशालय ने सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी दिल्‍ली शराब घोटाले के मामले में फाइनेशन ट्रेल को लेकर की है। सीएम पर मनी लॉन्ड्रिंग एक्‍ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

‘गोवा चुनाव की फंडिंग के लिए बनाई शराब नीति’
ईडी ने कोर्ट को बताया कि नई  शराब नीति में साउथ ब्‍लॉक को फायदा पहुंचाने का काम किया गया। सीएम इस पूरे षडयंत्र के किंग-पिन हैं। कुल 10 दिन की कस्‍टडी की मांग ईडी की तरफ से की गई थी। ईडी की तरफ से कोर्ट को बताया कि 9 समन भेजने के बावजूद भी सीएम ने जांच में सहयोग नहीं किया। यही वजह है कि उन्‍हें कस्‍टडी में लेकर पूछताछ करने की जरूरत है। गोवा चुनाव की फंडिंग को लेकर दिल्‍ली शराब नीति में बदलाव किया गया। कहा गया कि दिल्‍ली सरकार एक कंपनी की तरह काम कर रही है। इस नीति के माध्‍यम से ही गोवा चुनाव के लिए रुपयों का इंतजाम किया गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लैक्चरर बलवीर सिंह की सेवानिवृति पर विदायगी पार्टी दी

गढ़शंकर, 1 अक्तूबर सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्मार्ट स्कूल पद्दी सूरा सिंह में स्कूल के लैक्चरर बलवीर सिंह को उनकी सेवानिवृति पर प्रिंसिपल किरपाल सिंह तथा स्टाफ द्वारा विदायगी पार्टी दी गई। प्रिंसिपल किरपाल सिंह...
article-image
पंजाब

आय से अधिक संपत्ति में एक्सईएन पर केस दर्ज, आरोपी फरार

बठिंडा :  विजिलेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बठिंडा नगर निगम के एक्सईएन गुरप्रीत सिंह बुट्टर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में केस दर्ज किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुख आश्रय योजना के तहत कांगड़ा में 878 लाभार्थियों को 2.24 करोड़ विवाह अनुदान वितरित: ADC विनय कुमार

जिला स्तरीय समिति की बैठक में 45 नए मामलों को मंजूरी, 34 मामलों को कार्योत्तर स्वीकृति एएम नाथ।  धर्मशाला, 16 मार्च: मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना एवं मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के अंतर्गत जिला स्तरीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिगरेट-बीड़ी एवं अन्य तंबाकू उत्पादों के खुदरा व्यापारियों को पंजीकरण प्रमाण अनिवार्य

15 सितंबर के बाद निर्धारित नियमों के अनुरूप होगी कार्रवाई उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जारी किए निर्देश एएम नाथ। चम्बा : ज़िला में सिगरेट-बीड़ी एवं अन्य तंबाकू उत्पादों के खुदरा व्यापारियों को संबंधित पंजीयन...
Translate »
error: Content is protected !!