केजरीवाल ने कहा कि 2 जून को सरेंडर करेंगे : सुप्रीम कोर्ट ने मुझे 21 दिनों को दी थी मोहलत

by

नई दिल्ली  :  दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी  के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार  को कहा कि वो रविवार (2 जून) को सरेंडर करेंगे। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”सुप्रीम कोर्ट ने मुझे 21 दिनों को मोहलत दी थी।

कल 21 दिन पूरे हो रहे हैं। परसों (रविवार) हमें सरेंडर करना है। मैं तिहाड़ जेल चला जाऊंगा, मुझे नहीं पता कि कब तक मुझे तिहाड़ जेल में रखेंगे. पर मेरे हौसले बुलंद हैं। देश को तानाशाही से बचाने के लिए जेल जा रहा हूं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”दिन में चार बार इन्सुलिन के इंजेक्शन लगते हैं। जेल में इन्होंने कई दिन तक मेरे इंजेक्शन बंद कर दिए, शुगर 300-325 तक पहुंच गए। इतने दिन तक शुगर इतनी हाई रहती है, तो किडनी और लीवर खराब हो जाते हैं। पता नहीं ये क्या चाहते थे, ऐसा क्यों किया।

मेरा वजन कम हो गया-   उन्होंने कहा, ”जेल में मैं 50 दिन था और इन 50 दिनों में मेरा 6 किलो वजन कम हो गया। जब मैं जेल गया तो मेरा वजन 70 किलो का था, आज 64 किलो है। जेल से छूटने के बाद भी मेरा वजन नहीं बढ़ रहा है। डॉक्टर कह रहे हैं कि शरीर में कोई बड़ी बीमारी हो सकती है, कई टेस्ट करने पड़ सकते हैं. यूरीन में कीटोन लेवल बहुत ज्यादा हो चुका है।

सीएम केजरीवाल ने कहा, ”परसो मैं सरेंडर करूंगा। उसके लिए लगभग दोपहर 3 बजे अपने घर से निकलूंगा। हो सकता है इस बार ये मुझे और ज्यादा प्रताड़ित करें। लेकिन मैं झुकूंगा नहीं। आप अपना ख्याल रखना, मुझे जेल में आपकी बहुत चिंता रहती है. आप खुश रहेंगे तो आपका केजरीवाल भी खुश रहेगा। मैं बेशक आपके बीच नहीं रहूंगा, लेकिन आप चिंता मत करना। आपके सारे काम चलते रहेंगे, मैं चाहे जहां रहूं अंदर रहूं बाहर रहूं, दिल्ली के काम नहीं रुकने दूंगा।

1000 रुपये पर किया ये दावा :   उन्होंने कहा, ”आपकी फ्री बिजली, मोहल्ला क्लीनिक, अस्पताल, फ्री दवाई, इलाज, महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा, 24 घंटे बिजली और भी सारे काम चलते रहेंगे. मैं लौटकर हर मां बहन को हजार रुपए महीना देने की भी शुरुआत करूंगा।

सीएम केजरीवाल ने कहा, ”दुआ में बड़ी ताकत होती है. आप मेरी मां के लिए रोज प्रार्थना करेंगे, तो वे जरूर स्वस्थ रहेंगी। मेरी पत्नी सुनीता बहुत मजबूत हैं, उन्होंने जिंदगी के हर मुश्किल वक्त पर मेरा साथ दिया है। जब मुश्किल वक्त आता है, तो पूरा परिवार एकजुट हो जाता है। हम सब मिलकर तानाशाही से लड़ रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”देश को बचाने के लिए यदि मुझे कुछ हो जाए, मेरे प्राण भी चले जाएं, तो गम मत करना। आपके प्रार्थनाओं की वजह से आज मैं जिंदा हूं और आगे भी आपका आशीर्वाद मेरी रक्षा करेगा। अंत में बस यह कहना चाहूंगा, भगवान ने चाहा तो आपका यह बेटा बहुत जल्द वापस आएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

NSUI द्वारा नगरोटा बगबां में सम्मान समारोह किया आयोजित : एनएसयूआई नगरोटा वगवां के छात्रों ने पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली के समक्ष कॉलेज में एमए और एमसीसी की विभिन्न विषयों की कक्षाएं आरंभ करने की मांग भी रखी

नशे से दूर रहकर युवा पीढ़ी सशक्त समाज का करे निर्माण: बाली नगरोटा को शिक्षा का हब बनाने में स्व जीएस बाली का अमूल्य योगदान नगरोटा बगबां, 01 सितंबर। नशे से दूर रहकर युवा...
article-image
पंजाब

उद्योग मंत्री ने जिले के नवनियुक्त अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

होशियारपुर: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने जिले के नवनियुक्त अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि स्कूली शिक्षा को मजबूत कर पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में नई बुलंदियों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

22 दिन पहले ली थी बाइक : वहीं बन गई इकलौते बेटे की मौत का कारण

एएम नाथ । देहरा :  ग्राम पंचायत ठठलेहड़ के गांव अंब लाहड़, पोस्ट ऑफिस घेड़ मानगढ़ निवासी 17 वर्षीय आदर्श कुमार पुत्र संजय कुमार की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा...
article-image
पंजाब

8 लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में विजीलैंस ने इम्परूवमैंट ट्रस्ट के लेखाकार को किया गिरफ़्तार

चंडीगढ़ : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने शनिवार को अमृतसर इम्परूवमैंट ट्रस्ट (ए.आई.टी.) में लेखाकार के तौर पर तैनात विशाल शर्मा निवासी अमृतसर, को 8 लाख रुपए रिश्वत की माँग करने और लेने के आरोप में...
Translate »
error: Content is protected !!