केजरीवाल सरकार को एक और झटका : अस्‍पताल में नए ब्‍लॉक का निर्माण में 670 करोड़ रुपये ज्‍यादा खर्च हो गए – एलजी ने सीवीसी को जांच सौंपते हुए पूछा क‍ि इतने ज्‍यादा पैसे आख‍िर क्‍यों लग गए

by

नई दिल्‍ली, अर‍व‍िंंद केजरीवाल सरकार को एक और झटका देते हुए दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल वीके सक्‍सेना ने लोक नायक अस्पताल में हुए निर्माण की जांच का आदेश दिया है। अस्‍पताल में एक नए ब्‍लॉक का निर्माण हो रहा था, जिसमें 670 करोड़ रुपये ज्‍यादा खर्च हो गए। अब एलजी ने सीवीसी को जांच सौंपते हुए पूछा है क‍ि इतने ज्‍यादा पैसे आख‍िर क्‍यों लग गए ? इस पर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सौरभ भारद्वाज का भी जवाब आया है. उन्‍होंने कहा, एलजी साहब को तो यही काम है।

एलजी ने अस्‍पताल के निर्माण में हुई खा‍मियों की जांच के ल‍िए भी एक समित‍ि बनाई है। अध‍िकार‍ियों ने बताया क‍ि यह समिति दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इतना ही नहीं, दिल्ली सरकार के विभिन्न अस्पतालों में चल रही ऐसी सभी परियोजनाओं की भी जांच करेगी। एलजी की ओर से जारी आदेश में कहा गया क‍ि लोक नायक अस्पताल में एक अतिरिक्त ब्लॉक के निर्माण के लिए 465 करोड़ रुपये का टेंडर बढ़कर 1,135 करोड़ रुपये हो गया है।
इससे दिल्ली सरकार पर लगभग 670 करोड़ रुपये का भार बढ़ा है। अधिकारियों ने बताया कि एलजी ने सतर्कता निदेशालय से केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) से मामले में विस्तृत तकनीकी जांच करने के लिए मुख्य तकनीकी परीक्षकों की एक विशेष टीम गठित करने का अनुरोध करने को कहा है।

आख‍िर ढाई गुना कैसे हो गया खर्च : एलजी ने आदेश में कहा, यह समझ से परे है कि विभाग के इंजीनियरों ने इतना पैसा खर्च कर दिया। जबक‍ि इसे वित्त विभाग और कैबिनेट के पास जाना चाहिए था। लोक नायक अस्पताल में नए ब्लॉक पर काम 4 नवंबर, 2020 को शुरू हुआ था और 30 महीने के भीतर इसे पूरा क‍िया जाना है। लेकिन अध‍िकार‍ियों का कहना है कि साढ़े तीन साल बाद भी सिर्फ 64 प्रतिशत काम हो पाया है। जबकि लागत 243 प्रतिशत बढ़ गई है। केजरीवाल सरकार ने पहले इसके निर्माण की जिम्‍मेदारी पीडब्ल्यूडी को सौंपी थी । मूल रूप से 465 करोड़ रुपये टेंडर हुआ। बाद में काम के दायरे का विस्‍तार क‍िया गया और 1135 करोड़ रुपये खर्च हो गए।

मंत्री बोले- उनके पास और काम ही क्‍या : एलजी के निर्देश के बारे में जब द‍िल्‍ली के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सौरभ भारद्वाज से पूछा गया, तो उन्‍होंने कहा, एलजी का काम दिन-रात जांच का आदेश देना है। उन्होंने दिल्ली के लिए और क्या काम किया है? सतर्कता विभाग उनके अधीन है। वह ऐसा इसलिए करते हैं ताकि मीडिया सवाल पूछे. हालांकि, दिल्ली सरकार के सूत्रों ने जांच और क‍िसी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर सख्‍त सजा देने का स्‍वागत क‍िया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

135 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जीवन जागृति मंच ने लगाए रिफ्लेक्टर

गढ़शंकर :  शहीद-ए-आजम सीनियर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी के शहीदी दिवस को समर्पित जीवन जागृति मंच (रजि.) गढ़शंकर के वालंटियर  द्वारा अध्यक्ष प्रिंसीपल बिकर सिंह के नेतृत्व में शूगर मिल नवांशहर के...
article-image
पंजाब

संदीप राणा ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी

गढ़शंकर। बीत भलाई कमेटी के अध्यक्ष संदीप राणा ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह पावन पर्व सबके जीवन में सुख,...
article-image
पंजाब

सोने की अंगूठी के लिए काट दी उंगली : सो रहे बुजुर्ग पर हमला, तीन जगह से काट डाली बाजू

अमृतसर : अमृतसर में लूट की बड़ी वारदात हुई है। यहां लुटेरों ने घर पर सो रहे बुजुर्ग व्यक्ति पर लूट के इरादे से हमला कर दिया। बदमाशों ने बुजुर्ग को बड़ी बेरहमी मार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सैनिक वेल्फेयर निदेशक ने किया ईसीएचएस ऊना का औचक निरीक्षण

ऊना, 26 अक्तूबर: निदेशक सैनिक वेल्फेयर हमीरपुर ब्रिगेडियर एमएस शर्मा ने आज ईसीएचसी पाॅलीक्लीनिक ऊना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ईसीएचएस में पूर्व सैनिकों के परिवारों व उनके आश्रितों से प्रदान की जा रही...
Translate »
error: Content is protected !!