केन्द्रीय दल ने शिमला में भारी वर्षा से हुए नुकसान का किया आकलन : भूस्खलन के कारण 2 लोगों की मृत्यु एवं 1 गंभीर रूप से घायल हुए थे

by

शिमला, 20 जुलाई – केन्द्रीय दल ने आज शिमला पहुँच कर गत दिनों हुई भारी वर्षा के कारण प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का आकलन किया।
केंद्रीय दल ने अपने दौरे के प्रथम दिन आज शिमला के रझाणा, पंथाघाटी और कृष्णानगर में भारी वर्षा के कारण हुए नुकसान का जायज़ा लिया।
उन्होंने रझाणा में भूस्खलन के कारण घर पर मलबा गिरने से हुए नुकसान का भी निरीक्षण किया। गौरतलब है कि इस भूस्खलन के कारण 2 लोगों की मृत्यु एवं 1 गंभीर रूप से घायल हुए थे।
इसके उपरांत केंद्रीय टीम ने पंथाघाटी के तेनजिन अस्पताल एवं कृष्णानगर में हुए नुकसान का भी जायजा लिया।
इस अवसर पर उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने केंद्रीय टीम को अलग-अलग क्षेत्रों में आपदा से हुए नुकसान के बारे में अवगत करवाया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा, उपमंडल दंडाधिकारी शिमला शहरी भानु गुप्ता, उपमंडल दंडाधिकारी शिमला ग्रामीण निशांत कुमार, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
*कल कोटखाई और रोहड़ू क्षेत्र का दौरा करेगा केंद्रीय दल*
उपायुक्त ने बताया कि 20 जुलाई 2023 को केंद्रीय दल जिला शिमला के कोटखाई और जुब्बल क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग और बागवानों को हुए नुकसान का जायजा लेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

86520 मतदाता चुनेंगे अपना विधायक, सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा मतदान : देहरा उपचुनाव को लेकर तैयारियां पूरी, मतदान कर्मियों ने संभाला मोर्चा

राकेश शर्मा । देहरा/तलवाड़ा :  देहरा में विधानसभा उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं तथा पोलिंग पार्टियां ने अपने-अपने बूथों पर पहुंच कर मोर्चा संभाल लिया है। रिटर्निंग अधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बारी कलां का पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित : विधायक संजय रत्न ने बारी कलां में 30 मेधावियों को वितरित किए टैबलेट

राकेश शर्मा : ज्वालामुखी 8 जनवरी:  विधायक संजय रत्न ने कहा कि बुनियादी स्तर पर गुणात्मक व आधुनिक शिक्षा सुविधा घरद्वार पर उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अध्यापकों से आह्वान किया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने सुरक्षा दीवार निर्माण को लेकर संशोधित प्राक्कलन तैयार करने के दिए निर्देश

जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल में विद्यालय प्रबंधन समिति बैठक का आयोजन किया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरडीजी के मुद्दे पर पूरी भाजपा हिमाचल प्रदेश के हितों के खिलाफ़ : उपमुख्य सचेतक पठानिया

एएम नाथ ।  धर्मशाला, 20 फ़रवरी : उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि भाजपा का आरडीजी पर असली चेहरा प्रदेश के सामने बेनकाब हो चुका है। विधानसभा सत्र के दौरान हिमाचल प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!