केरल का नाम अब ‘केरलम’ : सेवा तीर्थ में केंद्र सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग

by

12 हजार करोड़ से ज्यादा के फैसले किए गए मंजूरएएम नाथ। नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज मंगलवार को केंद्र सरकार की कैबिनेट मीटिंग हुई। खास बात ये है कि नए प्रधानमंत्री कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ (Sewa Tirth) में मोदी सरकार की यह पहली कैबिनेट बैठक थी। इस बैठक में 12 हजार करोड़ से ज्यादा के कई बड़े फैसले मंजूर किए गए। ये फैसले रेल-मेट्रो और एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स व पावर सेक्टर पॉलिसी सहित अहम कामों से संबन्धित हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस वार्ता करते हुए मीटिंग में मंजूर किए गए सभी फैसलों की जानकारी दी।
वहीं केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि केंद्र सरकार की इस कैबिनेट मीटिंग में केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के फैसले को मंजूरी दे दी गई है। जिससे केरल का नया नाम अब केरलम होगा। बता दें कि केरल विधानसभा पहले ही इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर चुकी है और अब केंद्र सरकार ने भी केरल सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार का यह बड़ा फ़ैसला है। केरल में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।
इधर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि केरल का नाम बदलकर केरलम करने के अलावा जो अन्य महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं, उनमें गोंदिया से जबलपुर रेलवे लाइन को डबल करना, बिहार में पुनरक से तीसरी और चौथी रेलवे लाइन, घमरिया से झारखंड में चांडिल तक तीसरी और चौथी रेलवे लाइन और श्रीनगर में एक नया इंटीग्रेटेड एयरपोर्ट टर्मिनल, अहमदाबाद मेट्रो का विस्तार और कच्चे जूट का MSP देना शामिल है। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह आज सेवा तीर्थ में पहली बैठक थी, जिसमें 12,236 करोड़ रुपये के फैसले मंजूर किए गए।
————————–
PM मोदी के नेतृत्व में सरकार ने अभूतपूर्व काम किया

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, भारत के इतिहास में यह एक बहुत बड़ी बात है की प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में NDA सरकार निरंतर अपने ठोस संकल्प और गति के साथ काम कर रही है। PM मोदी के नेतृत्व में चाहें 2014 का कार्यकाल हो, 2019 का हो या फिर अब 2024 का… तीनों ही कार्यकाल में सरकार ने अभूतपूर्व काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विकास का काम करती रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मोटे अनाज के महत्व बारे लोगो को किया जागरूक : चलोला-3 में पोषण माह के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

ऊना, 12 सितम्बर – समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत पर्यवेक्षक वृत बसाल के तहत आंगनवाड़ी चलोला-3 में पोषण माह के अंतर्गत बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल की अध्यक्षता में जागरूकता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत का समग्र विकास सर्वोच्च प्राथमिकता – कमलेश ठाकुर

पंचायत बड़ा में विधायक ने सुनी जन समस्याएं एएम नाथ। देहरा, 9 जनवरी : देहरा विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों का समग्र, संतुलित एवं सतत विकास प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। यह...
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांगों को शिमला, कांगड़ा व मंडी में 16 दिसंबर को मिलेंगे फ्री कृत्रिम अंग

ऊना, 2 दिसंबर: प्रदेश सरकार ने भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर “जयपुर फीट” के माध्यम से राज्य के सभी जिलों के दिव्यांग लाभार्थियों के लिए शिमला, कांगड़ा व मंडी में 16 दिसंबर तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करसोग में एक दिवसीय जिला स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित : एससी/एसटी वर्ग के लोगों के लिए इस अधिनियम में विशेष प्रावधान किए गए- डीएसपी गीतांजलि ठाकुर

करसोग : अनुसूचित जाति/ जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम-1989 के अंतर्गत राम मंदिर पुराना बाजार करसोग में एक दिवसीय जिला स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से...
Translate »
error: Content is protected !!