केवी सलोह में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

by

ऊना 28 फरवरी: केंद्रीय विद्यालय सलोह में आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए केवी सलोह के प्राचार्य युधवीर सिंह ने बताया कि 28 फरवरी 1928 को भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर वेंकटरमन ने “रमन प्रभाव” की खोज की थी। इस अवसर पर प्राचार्य युधवीर सिंह जी ने छात्रों को डॉ.सीवी रमन के जीवन और उनकी खोज रमण प्रभाव बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने छात्रों को विज्ञान के प्रति रूचि रखने और विज्ञान को दैनिक जीवन में जोड़ने को भी कहा।
इस मौके पर केवी सलोह स्कूल से कक्षा 6 की अविशि, क्रिस्टी सिंह, वंशिका, अभिजोत कंग, अभिजोत सिंह, कक्षा 7 के दिवनीत कौर, शशांक सिंह, सनमप्रीत, कक्षा 8 से अविका व कक्षा 11वीं से नैन्सी और रितिका जसवाल ने छात्रों को विज्ञान प्रयोगों के माध्यम से वैज्ञानिक नियमो से अवगत करवाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अर्की में भीषण अग्निकांड में बच्चे की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

अंगीठी को घर के भीतर ले जाने के बाद आग भड़कने की आशंका एएम नाथ। सोलन : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की बाजार में देर रात एक भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बड़ा खुलासा कर दिया सांसद मनीष तिवारी द्वारा संसद में पूछे गए सवालों ने : चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने पिछले 10 वर्षों में 6488 आवासीय इमारतों को नोटिस जारी किए हैं; जिनमें से 223 इमारतें गिराई

  चंडीगढ़, 25 मार्च: चंडीगढ़ से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा संसद में सवालों के जवाब में चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की पिछले 10 वर्षों की कार्यप्रणाली को लेकर महत्वपूर्ण खुलासे हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने भटोली में 3 लाख से बन रहे सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण

ऊना, 29 जनवरीः छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने भटोली के गुरू रविदास मंदिर में 3 लाख रुपए से निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जल्द से जल्द...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद बिलासपुर की व्यवस्थाओं की समीक्षा : DC राहुल कुमार ने सफाई और स्वास्थ्य प्रबंधों को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए

बिलासपुर, 11 नवम्बर 2025 नगर परिषद बिलासपुर के अंतर्गत उत्पन्न हो रही विभिन्न समस्याओं की विस्तृत समीक्षा के लिए उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर...
Translate »
error: Content is protected !!