कैबिनेट ने 3 फैसलों को दी मंजूरी : न्यूट्रिशन सिक्योरिटी पर 17082 करोड़ रुपये खर्च होंगे

by

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की अहम बैठक हुई है जिसमें 3 बड़े फैसलों को मंजूरी दी गई. बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन फैसलों पर जानकारी दी. केंद्रीय मंत्री के मुताबिक कैबिनेट ने न्यूट्रीशन सिक्योरिटी के फैसले को मंजूरी दी जिसके तहत देश के सबसे निचले स्तर पर रहने वाले लोगों को पोषक भोजन सुनिश्चित किया जाएगा. इसके अलावा कैबिनेट ने देश की नौवहन इतिहास को सामने रखने के लिए एक योजना विकास भी विरासत भी को भी मंजूरी दी है. इसके तहत लोथल गुजरात में एक नेशनल मैरीटाइम हैरीटेज कॉम्प्लैक्स का निर्माण किया जाएगा. इसके अलावा कैबिनेट ने सीमाओं से लगे क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण की एक विस्तृत योजना को भी मंजूरी दी है. इसके तहत राजस्थान और पंजाब के बॉर्डर एरिया में 2 हजार किलोमीटर से ज्यादा का नया रोड नेटवर्क तैयार किया जाएगा. इस रोड नेटवर्क को देश के दूसरे अहम रोड नेटवर्क के साथ जोड़ा जाएगा.

न्यूट्रिशन सिक्योरिटी :  कैबिनेट का पहला फैसला न्यूट्रिशन सिक्योरिटी को लेकर था. योजना के तहत सरकार के द्वारा चलाई जा रही अन्न वितरण की सभी योजनाओं  में फोर्टिफाइड चावल दिया जाएगा. इससे 80 करोड़ लोगों को फायदा मिलने का अनुमान है और इसकी पूरी फंडिंग केंद्र सरकार करेगी. जुलाई 2024 से दिसंबर 2028 के बीच इस योजना पर कुल मिलाकर 17082 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

विकास भी विरासत भी : कैबिनेट ने देश की नौवहन यानि समुद्र से परिवहन की विरासत को सामने लाने के लिए एक योजना को मंजूरी दी है. इसके तहत नेशनल मैरीटाइम हैरिटेज कॉम्प्लैक्स का निर्माण लोथल में किया जाएगा. जहां देश के नौवहन इतिहास को सामने रखा जाएगा यहां एक लाइटहाउस म्यूजियम से लेकर लोथल टाउन तक विकसित किया जाएगा. ये अपनी तरह का दुनिया का सबसे बड़ा कॉम्प्लैक्स होगा.

सीमाओं पर इंफ्रास्ट्रक्चर :  कैबिनेट ने सीमाओं के करीब इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए एक योजना को मंजूरी दी है जिसके तहत राजस्थान और पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में 2280 किलोमीटर लंबा रोड नेटवर्क तैयार किया जाएगा. इस पर 4406 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Sonalika Agro Unveils New Super

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha /August 13 : In a joint press conference, Shri Kranti Deepak Sharma, Business Head of Sonalika Agro, and Shri Jagpreet Singh Mastana, Associate Vice President – Sales & Marketing, Sonalika Agro, announced...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बारिश प्रभावित क्षेत्रों में राहत पुनर्वास कार्योें का आरएस बाली लिया ने जायजा , मस्सल नाले का होगा चैनलाइजेशन: आरएस बाली

अधिकारियों को दिए शीघ्र एस्टीमेट तैयार करने के दिशा निर्देश , बारिश प्रभावित क्षेत्रों में राहत पुनर्वास कार्योें का लिया जायजा नगरोटा बगबां , 19 अगस्त। पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से की पाँगी-भरमौर विधानसभा के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा : विधायक डॉ. जनक राज ने पांगी-भरमौर के प्रतिनिधिमंडल के साथ की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाक़ात

नितिन गड़करी ने कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाने का दिया आश्वासन एएम नाथ। चम्बा जनजातीय विधानसभा क्षेत्र पांगी-भरमौर के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक डॉ. जनक राज की अध्यक्षता में वीरवार को दिल्ली में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पत्नी ने सुपारी देकर रच डाली खौफनाक साजिश…..करीबियों की मदद से पति को बेरहमी से मौत के घाट उतरवा दिया

आदमपुर :  एक पत्नी ने अपने ही पति को मौत की नींद सुलाने की साजिश रची। आदमपुर की रहने वाली सीमा ने अपने पति संदीप कुमार उर्फ हैप्पी की हत्या के लिए सुपारी दी...
Translate »
error: Content is protected !!