कैबिनेट मंत्री जिंपा ने शेरकोवाल व कलोता में किया आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन

by

आम आदमी क्लीनिक में मरीजों को नि:शुल्क मुहैया करवाई जा रही 75 तरह की दवाईयां व 41 तरह के लैब टैस्ट
मुकेरियां:27 अगस्त:
कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से खोले गए आम आदमी क्लीनिकों की आज दुनिया भर में चर्चा हो रही है क्योंकि स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के सुधार में यह सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है। वे आज मुकेरियां के शेरकोवाल व कलोता में आम आदमी क्लीनिक के रस्मी उद्घाटन के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ विधायक दसूहा श्री कर्मवीर सिंह घुम्मन, श्री जी.एस. मुल्तानी व सिविल सर्जन डा. अमरजीत सिंह भी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री ने क्लीनिक में मौजूद डाक्टरों और अन्य स्टाफ के अलावा वहां मौजूद मरीजों के साथ भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने ने स्टाफ से क्लीनिक के कामकाज, दवाओं की उपलब्धता, जांच और इलाज आदि के बारे जानकारी ली।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि दिल्ली में मुख्य मंत्री श्री अरविंद केजरीवाल की सरकार के कामों को देखते हुए पंजाब के लोगों ने उन पर विश्वास व उम्मीद जताते हुए आम आदमी पार्टी की जनहितैषी सरकार बनाई है। उन्होंने कहा कि आज मुख्य मंत्री श्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों की हर उम्मीद पर खरा उतरते हुए प्रदेश की तरक्की के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़े बुनियादी मुद्दे पंजाब सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से आम लोगों को उनके घरों के नजदीक आम आदमी क्लीनिक में बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है।
श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि आम आदमी क्लीनिक में मरीजों को जहां 75 तरह की नि:शुल्क दवाईयां मिल रही है वहीं उनके 41 तरह के टैस्ट भी बिल्कुल नि:शुल्क किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा अत्याधुनिक आम आदमी क्लीनिक में सुचारु बिजली सप्लाई के लिए जनरेटर, पीने के पानी के लिए वाटर प्योरिफायर, डाक्टर के कमरे, फार्मेसी व टैस्टों के नमूने एकत्र करने के कमरे व मरीजों की सुवधा के लिए रिसेप्शन-कम-वेटिंग एरिया व शौचालय की सुविधा भी मुहैया करवाई गई है।
इस मौके पर सहायक सिविल सर्जन डा. पवन कुमार, श्री सतवंत सिंह सियान, श्री दिलीप ओहरी, श्री वरिंदर शर्मा बिंदू, श्री मुनीश कुमार के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब में आल इंडिया जाट महासभा, पंजाब अक्तूबर में करवाएगी किसान महापंचायत, सताईस सितंवर को सयुंक्त किसान र्मोचे के निर्देशों पर भारत बंद में होगी शामिल

गढ़शंकर: कृषि कानूनों को रद्द करवाने की मांग को लेकर किसान अंदोलन के पक्ष में आल इंडिया जाट महासभा, पंजाब दुारा मोहाली जिले में अक्तूबर महीने में किसान महापंचायत करवाई जाएगी। यह फैसला आल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नाभा रियासत में 124 साल बाद शाही परंपरा से हुई महाराजा के पड़पौते की पगड़ी रस्म

चंडीगढ़, 02 फ़रवरी । राजाओं के शहर पटियाला के अंतर्गत नाभा रियासत में सोमवार को करीब 124 साल बाद शाही परंपरा निभाई गई। यहां के हीरा महल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नाभा रियासत...
article-image
पंजाब

कभी रेल रोको तो कभी सड़क… धरने का राज्य बनता जा रहा पंजाब , किसान नेताओं पर फिर भड़के मुख्यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ़। पंजाब में जहां एक ओर किसान अपनी मांगों को लेकर अड़िग हैं। वहीं, दूसरी ओर किसान नेताओं के व्यवहार से मुख्यमंत्री भगवंत मान भी काफी कड़े नजर आ रहे हैं। बीते सोमवार को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महाकुंभ की भीड़ और सफाई पर राकेश टिकैत ने कहा- “योगी सरकार ने कर दिखाया कमाल!” अखिलेश को भी लिया आड़े हाथों

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 की तैयारियों और व्यवस्थाओं की तारीफ हर ओर हो रही है। इस बार किसान नेता राकेश टिकैत भी संगम में स्नान करने पहुंचे, जहां उन्होंने योगी सरकार की...
Translate »
error: Content is protected !!