कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 11 में 17 लाख रुपए की लागत से गली के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

by

होशियारपुर, 08 अप्रैल:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार हर क्षेत्र की नुहार संवारने के लिए कई तरह के विकास कार्य शुरु करवा रही है, जिनके मुकम्मल होने के बाद अलग-अलग क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती मिलेगी। वे आज वार्ड नंबर 11 में करीब 17 लाख रुपए की लागत से बनने वाली गली के निर्माण कार्य की शुरुआत के दौरान मोहल्ला निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार व सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बिना पक्षपात प्रदेश का विकास करवा रही है, जिससे प्रदेश के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर के हर वार्ड में निवासियों की सुविधा के अनुसार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं व आने वाले समय में जरुरी कार्य युद्ध स्तर पर संपन्न किए जाएंगे।
इस मौके पर पार्षद रंजीत चौधरी, अजय मोहन बब्बी, वरिंदर शर्मा बिंदु, सतवंत सिंह सियाण, जसप्रीत हुंदल, अमरजोत सैनी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रेप का आरोपी आप विधायक पठानमाजरा ग्वालियर से गिरफ्तार : कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा  को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें पटियाला की अदालत में पेश किया गया,...
article-image
पंजाब

पंजाब में बाढ़ग्रस्त लोगों की मदद के लिए समाजसेवी प्रबोध राज का आह्वान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब के कई इलाकों में बाढ़ से बने हालात ने आम जनजीवन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। घरों में पानी घुस जाने से लोग बेघर हो गए हैं, वहीं...
article-image
पंजाब

जेल में दो गुटों में भिड़त : दो गैंगगस्टर बुरी तरह से घायल, विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया मामला

पटियाला। पंजाब की हाई-प्रोफाइल पटियाला सेंट्रल जेल में मामूली बात को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। जिसमें दो गैंगगस्टर बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया...
article-image
पंजाब

कोरोना से निपटने हेतु टोटके अपनाने की बजाय विदेशी सरकारों से सीख लें प्रधानमंत्री: दीवान

लुधियाना  : पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना महामारी के मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदेशी सरकारों से सीख लेकर कुछ अमल...
Translate »
error: Content is protected !!