को सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने किया सम्मानित : सर्वसम्मति से बनी पंचायतों को मिलेंगे 10 लाख:-सांसद डॉ. राजकुमार

by
 होशियारपुर : दलजीत अजनोहा  :   होशियारपुर के माहिलपुर बलाक और होशियारपुर बलाक 2 के क्षेत्र में लोकतंत्र की एक ऐतिहासिक मिसाल कायम की गई जब वहां लगभग  50 पंचायतों के सभी सदस्य सर्वसम्मति से चुने गए। इस अवसर पर सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने इन पंचायत सदस्यों को विशेष रूप से सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि  सर्वसम्मति से बनी पंचायतों को माननीय मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान की तरफ से 5 लख रुपए और सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल की तरफ से 5 लाख, कुल 10 लाख की राशि प्रदान की जाएगी। लगभग 50 पंचायतों को 2 करोड़ 50 लाख की राशि दी जाएगी।उन्होंने सर्वसम्मति से बनी पंचायतों को आपसी सद्भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत करार दिया। इस अवसर पर उनके साथ डॉक्टर इशांक चब्बेवाल और डॉ. जितेंद्र विशेष तौर पर उपस्थित थे।डॉ. चब्बेवाल ने कहा कि इन पंचायतों का सर्वसम्मति से चयन होना इस बात का संकेत है कि स्थानीय जनता आपसी समझ, भाईचारे और सामूहिक विकास की भावना से प्रेरित है। पंचायत चुनावों में आमतौर पर प्रतियोगिता और मतभेद होते हैं, लेकिन माहिलपुर बलाक और होशियारपुर बलाक 2 की पंचायतों ने मिलजुलकर काम करने और सामूहिक नेतृत्व को प्राथमिकता देने का आदर्श प्रस्तुत किया है।सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतों ने न केवल अपने क्षेत्रों में शांति और विकास के लिए एक सकारात्मक दृष्टिकोण पेश किया है, बल्कि इस कदम को आपसी सद्भावना का प्रतीक माना जा रहा है। इन पंचायतों के गठन के बाद से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के कामों में ज्यादा तेजी होगी। गांव के लोग इसे अपने लिए गर्व की बात मानते हैं कि उन्होंने बिना किसी विवाद या संघर्ष के अपने नेतृत्व को चुना है।इस अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. चब्बेवाल ने सभी चुने हुए पंचायत सदस्यों को फूलों के हार डालकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन सभी पंचायत सदस्यों के लिए है जिन्होंने ग्रामीण जनता के हित में सर्वसम्मति से नेतृत्व स्वीकार किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस प्रकार की पंचायतें अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेंगी।सर्वसम्मति से पंचायतों के गठन के बाद से ही ग्रामीण क्षेत्रों में जश्न का माहौल है। गांव वालों ने इस अवसर को उत्सव की तरह मनाया। पंचायत सदस्य अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों के प्रति उत्साहित हैं और इस नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया है।डॉ. चब्बेवाल ने अपने संबोधन में कहा कि सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतें स्थानीय विकास और समाज की एकजुटता का प्रतीक हैं। उन्होंने सभी पंचायत सदस्यों से अपील की कि वे आपसी सहयोग और समन्वय के साथ क्षेत्र के विकास के लिए काम करें। ग्रामीणों ने भी इस अवसर पर अपने प्रतिनिधियों का अभिनंदन किया और पंचायत सदस्यों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।इस उपलब्धि ने माहिलपुर बलाक और होशियारपुर बलाक 2 की पंचायतों को राज्यभर में एक नई पहचान दी है। अन्य क्षेत्रों के लिए यह एक उदाहरण बन गया है कि किस तरह आपसी समझ और सामूहिक हितों को प्राथमिकता देकर समाज का विकास किया जा सकता है।
 माहिलपुर बलाक और होशियारपुर बलाक 2 के इन गांव में सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायत
 अजनोहा, पंडोरी गंगा सिंह,खुशहालपुर, कुकोवाल, बडेल, गोपालिया, नौनितपुर, पुंज, रसूलपुर, सुभानपुर , मोतिया, मुखो मजारा, ढको, चंदेली, चक नरियल, बद्दोवाल ,चक नात्था, बुगरा, दाता, सुना, कुकड़ा,घुक्करवाल,कमोवाल,मखनगढ़, बस्सी जोड़ा,नया जट्टपुर, पुंगा,पंडोरी बीबी ,राजनी देवी ,मरनाइयां कलां , लैहली खुर्द ,बठुलाआदि शामिल है
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश की एकता तथा अखंडता की खातिर आतंकवाद के विरुद्ध लड़ते हुए अपना बलिदान दिया : पंकज कृपाल एडवोकेट

गढ़शंकर: पंजाब प्रदेश कांग्रेस लीगल सेल के को चेयरमैन और श्री गुरु रविदास फाउंडेशन के सदस्य पंकज कृपाल एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामा मंदिर गढ़शंकर में स्वर्गीय राजीव गांधी पूर्व प्रधान...
article-image
पंजाब

पांच दिवसीय 13वां फूटबाल टूर्नामैंट व एथ्लैटिक मीट 25 से

गढ़शंकर। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह फूटबाल क्लब की ओर से 25 नवंबर से 29 नवंबर तक 13वें फूटबाल टूर्नामैंट व एथ्लैटिक मीट का आयोजन गढ़शंकर में करवाया जा रहा है। टूर्नामैंट के दौरान एक्स...
article-image
पंजाब

बच्चों के एमआर-1 एमआर-2 के बचे हुए टीकों के लिए शनिवार तक विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे: जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सीमा गर्ग

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : स्वास्थ्य विभाग पंजाब और सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. पवन कुमार शगोत्रा ​​के निर्देशानुसार जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सीमा गर्ग ने खसरा और रूबेला उन्मूलन अभियान के संबंध में आज...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने दक्षिण कोरिया में आयोजित 20वीं एशियाई रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टीम के सदस्यों को किया सम्मानित

चंडीगढ़, 11 अगस्त: चंडीगढ़ के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने बीते दिनों दक्षिण कोरिया में आयोजित 20वीं एशियाई रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारतीय टीम के सदस्यों को...
Translate »
error: Content is protected !!