कोटगढ़ में रिहायशी मकान चढ़ा आग की भेंट, 30 लाख का नुकसान

by
एएम नाथ। शिमला :  शिमला जिला में कोटगढ क्षेत्र के थानेधार में आज सुबह सवेरे एक भीषण अग्निकांड में एक तीन मंजिला रिहायशी मकान आग की भेंट चढ़ कर ख़ाक हो गया।
जानकारी के अनुसार कुमारसैन उपमंडल के बटाउटी गांव में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे स्व. कुलदीप मेहता के मकान में लगी। घर पर उस समय कुलदीप मेहता की पत्नी और बेटा पार्थ मौजूद था। आग भवन की ऊपरी मंजिल से लगी।
इस घटना में मकान की तीसरी मंजिल पूरी तरह जलकर राख हो गई। जबकि दूसरी मंजिल को भी आंशिक नुकसान हुआ है।
इससे पहले कि आग दूसरी मंजिल को भी चपेट में लेती, स्थानीय लोगों व दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। हादसे में करीब 30 लाख के नुकसान का अनुमान है।
जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी कुमार का खिताब सरकाघाट के शौर्यवीर के नाम

एएम नाथ। मंडी 4 मार्च । छोटी काशी अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर पड्डल मैदान में आज महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले और पुरुष वर्ग में अंडर-17 मंडी कुमार के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिख गुरुओं पर AI वीडियो बना फिर विवादों में घिरे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पंजाब से दिल्ली तक भारी गुस्सा

मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। इस बार उन पर सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप हैं। हरियाणा निवासी ध्रुव राठी ने ‘द राइज ऑफ सिख’...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बरोटीवाला स्कूल के 127 छात्रों ने आईईसी विश्वविद्यालय में ऑन जॉब ट्रेनिंग की

बद्दी, 6 फरवरी (तारा) : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटीवाला के कक्षा 10वीं व प्लस वन के 127 विद्यार्थियों ने आईईसी कॉलेज अटल शिक्षा कुंज, कलूझंडा में तीन दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग (ओजेटी) में...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वीवीएमवी में अप्रिटिंगशिप के लिए हिम गौरव के ट्रेनी जल्दी करें आवेदन

ऊना : भाखड़ा व्यास प्रबन्धन वोर्ड संचाई (वीवीएमवी) नंगल में हिम गौरव आईटीआई से फिटर, वैल्डर, इलैक्ट्रीशियन व इलैक्ट्रोनिक्सि मकैनिक ट्रेडों में आईटीआई पास युवक 31 मई 2023 से पहले पहले अपनी शैक्षिणक व...
Translate »
error: Content is protected !!