कोरोना कॉल के दौरान जिन लोगों पर दर्ज केस लिए जाएंगे वापस : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

by

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने फैसला लिया है कि कोरोना कॉल के दौरान जिन लोगों पर केस दर्ज किए गए हैं, वह सभी मामले वापस लिए जाएंगे। जिन पर महामारी से जुड़े विभिन्न नियमों और दिशा-निर्देशों की अवहेलना के दृष्टिगत केस दायर किए गए थे। उन लोगों को बड़ी राहत मिली है मुख्यमंत्री ने कहा कि मानवीय संवेदनाओं के साथ करुणा भाव शासन का अभिन्न अंग है। कोरोना महामारी से त्रस्त बहुत से लोगों पर नियमों के उल्लंघन के मामले दर्ज किए गए थे। कुछ लोग रोजगार की तलाश में भटक रहे थे तो कुछ परिवार के लिए राशन और दवाई का इंतजाम करने के लिए बाजार का रुख कर रहे थे। महामारी ने सभी को मजबूर कर दिया था। सरकार का मानना है कि सामाजिक और पारिवारिक सरोकारों के निर्वहन में आपराधिक प्रवृत्ति नहीं होती। कोरोना काल में जिन लोगों ने विभिन्न नियमों व दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया वे साधारण लोग थे। उनके क्रिया-कलापों में आपराधिक प्रवृत्ति का बोध नहीं था।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि ऐसे लोगों को राहत देने के लिए ही प्रदेश सरकार ने कोरोना दिशा-निर्देशों की अवहेलना के लिए दर्ज मामले तुरंत प्रभाव से वापस लेने का निर्णय लिया है। इससे इन लोगों को मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलेगी। वह अपने कार्य को ऊर्जा व दक्षता से करने में सक्षम होंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह फैसला राजनीतिक नहीं, बल्कि उनका दायित्व होने के साथ-साथ मानवीय सरोकार से जुड़ा है। कोरोना काल के दौरान कोविड प्रोटोकॉल और कोविड नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सरकार ने मामले दर्ज करवाए थे। इसमें ज्यादातर मामले लोगों द्वारा बिना मास्क पहने हुए सार्वजनिक स्थानों पर जाने के थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

80 युवा हुए रजिस्टर, 60 का हुआ चयन – देहरा में आयोजित रोजगार मेले में : युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता: कमलेश ठाकुर

राकेश शर्मा। देहरा /तलवाड़ा : धर्मशाला, 28 नवम्बर। प्रदेश के युवाओं को सरकारी, अर्ध सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है, जिसके लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जब तक कांग्रेस सरकार, ओपीएस नहीं होगी बंद – हमने तीन वर्ष में 23 हजार करोड़ कर्ज लिया, चुकाया 26 हजार करोड़ः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने की तलाई में सब तहसील, कलोल पीएचसी को अपग्रेड करने की घोषणा एएम नाथ। बिलासपुर  : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज बिलासपुर जिला के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के बरठीं में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमण्डलाधिकारी सोलन ने बीडीसी सोलन के नव निर्वाचित सदस्यों को दिलाई शपथ

सोलन:  उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव ने आज यहां खण्ड विकास समिति सोलन के सभी 17 नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। अजय यादव ने इस अवसर पर खण्ड विकास समिति सोलन के सभी नव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यावरण को प्लास्टिक से बचाने के लिए जनसहभागिता आवश्यक – आकांक्षा डोगरा

एएम नाथ। सोलन : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव आकांक्षा डोगरा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण और प्राकृतिक सौंदर्य को बचाना नितांत आवश्यक है। आकांक्षा डोगरा आज विश्व पर्यावरण दिवस...
Translate »
error: Content is protected !!