कोरोना से डरना नहीं बल्कि लडऩा व जीतना है: डा. राज कुमार चब्बेवाल

by

कोरोना से लोगों को सावधान करने के लिए पी.पी.ई. किटें डालकर निकाला जागरुकता मार्च
विधायक ने सिविल अस्पताल में लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज
1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थियों को टीकाकरण करवाने की अपील
जिले में 240332 डोजें लगी
होशियारपुर :  बीते कल कोट फतूही के बाजारों में कोरोना से डरना नही बल्कि लडऩा व जीतना है जागरुकता मार्च निकालने के बाद आज विधान सभा क्षेत्र चब्बेवाल के विधायक डा. राज कुमार ने स्थानीय सिविल अस्पताल में कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाते हुए लोगों को अपील की कि मौजूदा गंभीर स्वास्थ्य संकट के मद्देनजर किसी किस्म की लापरवाही न दिखाई जाए।
ङ्क8 वर्ष से 45 वर्ष आयु वर्ग के लाभार्थियों के लिए 1मई से शुरु होने जा रहे टीकाकरण अभियान संबंधी डा. राज कुमार चब्बेवाल ने योज्य लाभार्थियों को अपील की कि वे बुधवार से टीकाकरण के लिए www.cowin.gov.in के माध्यम से या आरोज्य सेतु एप के माध्यम से अपनी अग्रिम रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। डा. राज कुमार ने कहा कि आज उन्होंने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है व पहली डोज लगवाने के बाद उनको किसी किस्म की कोई दिक्कत नहीं आई। उन्होंने लोगों को वहम व अफवाहों पर यकीन न कर स्वयं टीकाकरण के लिए आगे आने का आह्वान देते हुए कहा कि इस नाजुक दौर में स्वास्थ्य निर्देशों का मुकम्मल पालन के साथ-साथ टीकाकरण भी अति जरुरी है, जिससे किसी को भी गुरेज नहीं करना चाहिए।
डा. राज कुमार चब्बेवाल ने जिले के समूह सामाजिक, धार्मिक, गैर सरकारी संस्थाओं व सभी राजनीतिक दलों को अपील की कि इस स्वास्थ्य संकट के खिलाफ जंग में सभी को अपने-अपने स्तर पर प्रयास करते हुए इसकी रोकथाम संबंधी हिदायतों के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरुक करना चाहिए ताकि कीमती जानों को कोरोना की चपेट में आने से बचाया जा सके।
कोट फतूही के बाजारों में निकाले गए कोरोना जागरुकता मार्च के बारे में बताते हुए विधायक ने कहा कि मार्च के दौरान उनकी ओर से पी.पी.ई किटें पहन कर लोगों को कोरोना से पूरी तरह चौकस रहने का संदेश दिया गया। उन्होंने बताया कि सभी को सरकार व स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों के प्रति किसी तरह की ढिलाई नहीं अपनानी चाहिए ताकि हम सभी सुरक्षित व स्वस्थ रह सकें। उन्होंने बताया कि मार्च के दौरान वालंटियरों सहित उन्होंने स्वयं लोगों को मास्क वितरित किए, इच्छुक लोगों का आक्सीमीटर के माध्यम से आक्सीजन का स्तर चैक किया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना से डरने की बजाए इस वायरस के खिलाफ जीत के लिए लडऩा चाहिए। उन्होंने कहा कि डाक्टर की सलाह से जरुरी दवाई व पूरी तरह एकांतवास लागू करने के साथ-साथ खुराक का ध्यान रखते हुए कोरोना को मात दी जा सकती है, जिसके प्रति सभी को जागरुक होने की जरुरत है।
मार्च के दौरान डा. विपन पचनंगल, बलजीत सिंह, सुरिंदर सिंह, सरपंच बहिबलपुर सुरजीत सिंह,
नरिंदर सिंह, डा. पाल, सरपंच लकसीहां रजिंदर सिंह, जस्सी खुशहालपुर व बलकार सिंह आदि मौजूद थे।
जिले में 240332 डोजें लगी
जिला टीकाकरण अधिकारी डा. सीमा गर्ग ने जिले में कोविड वैक्सीन संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि 26 अप्रैल तक कोरोना वैक्सीन की 240332 डोजें लग चुकी हैं, जिनमें से 8660 हैल्थ केयर वर्करों के पहली व 4218 के दोनो डोजें लग चुकी हैं। इसी तरह फ्रंट लाइन वर्करो में 22461 के पहली व 5237 के दूसरी डोज भी लग चुकी है।
45 वर्ष आयु वर्ग से अधिक वाले लाभार्थियों में 1,25,631 के पहली व 10,113 के दूसरी डोज भी लग चुकी है। डा. गर्ग ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 59,343 लाभार्थियों के पहली व 4669 के दूसरी डोज लगाई जा चुकी है

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हथियार और नार्को-हवाला नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। एक ऑपरेशन में अंतरराष्ट्रीय ड्रग और हथियार तस्करी से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महत्वपूर्ण यह नहीं है कि कितने विमान हुए नष्ट, बल्कि यह है कि वे क्यों हुए नष्ट : सीडीएस चौहान

नई दिल्ली।  भारतीय सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान के जरिए सामने आई है। सीडीएस चौहान ने शनिवार को ब्लूमबर्ग टीवी को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “महत्वपूर्ण यह नहीं है...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सांसद मनीष तिवारी ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया – सेंट जोन्स हाई स्कूल में वार्षिक खेलों की शुरुआत की; जनसभाओं के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं

चंडीगढ़, 9 नवंबर: चंडीगढ़ से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस अवसर पर वह सेक्टर 26 स्थित सेंट जॉन्स हाई स्कूल में...
article-image
पंजाब

ਭੂਰੀਵਾਲੇ ਗੁਰਗੱਦੀ ਪਰੰਪਰਾ ਵਲੋਂ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਸੇਵਾ ਕਾਰਜ਼ ਸ਼ਲਾਘਾਯੋਗ- ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਚੇਤਨ ਸਿੰਘ ਜੋੜੇਮਾਜਰਾ

ਐਲੋਪੈਥੀ, ਹੋਮੀਓਪੈਥੀ, ਆਯੂਰਵੈਦਿਕ ਮੈਗਾ ਮੈਡੀਕਲ ਕੈਂਪ ’ਚ 657 ਮਰੀਜਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਬਲਾਚੌਰ -ਸ੍ਰੀ ਸਤਿਗੁਰੂ ਭੂਰੀਵਾਲੇ ਗੁਰਗੱਦੀ ਪਰੰਪਰਾ (ਗਰੀਬਦਾਸ ਸੰਪਰਦਾਇ) ਦੇ ਦੂਸਰੇ ਅਵਤਾਰ ਬ਼੍ਰਹਮਲੀਨ ਸ੍ਰੀ ਸਤਿਗੁਰੂ ਲਾਲ ਦਾਸ ਜੀ ਮਹਾਰਾਜ ਭੂਰੀਵਾਲਿਆਂ ਦੇ ਅਵਤਾਰ ਦਿਵਸ ਨੂੰ...
Translate »
error: Content is protected !!