कोर्ट नाराज : मनीष सिसोदिया को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश करने पर , जेल अथॉरिटी से मांगा जवाब

by

दिल्ली :   दिल्ली की विवादित आबकारी नीति घोटाले में मुख्य अभियुक्त और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बिना कोर्ट की अनुमति के वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेश किए जाने पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई है। हालांकि, कोर्ट ने सिसोदिया की न्यायिक हिरासत को अगले महीने की 5 तारीख तक बढ़ा दिया है।

अदालत ने जेल प्रशासन से पूछे सवाल :    आप नेता को शुक्रवार सुबह दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में स्पेशल जज एमके नागपाल के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किए जाने पर सवाल उठाते हुए अदालत ने जेल अथॉरिटी से सवाल पूछे हैं और कहा कि मनीष सिसोदिया को शारीरिक यानी प्रत्यक्ष रूप से पेश क्यों नहीं किया गया?
न्यायाधीशन ने जेल अथॉरिटी से पूछा कि मनीष सिसोदिया को व्यक्तिगत रूप से पेश न करने की अनुमति मांग ने के लिए कोर्ट से क्यों नहीं पूछा गया? इसकी इजाजत लेनी चाहिए थी।

मेल नहीं करने पर लिखित में देना होगा स्पष्टीकरण :  कोर्ट ने आगे सख़्त लहजे में कहा कि अगर अगले आधे घंटे में तिहाड़ अथॉरिटी ने कोर्ट को मेल नहीं भेजा तो उसे लिखित में उस इस संबंध में स्पष्टीकरण देना होगा। कोर्ट स्टाफ ने 5 फरवरी को अगली तारीख पर तिहाड़ जेल स्टाफ को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि सिसोदिया को शारीरिक रूप से पेश किया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

अवैध माइनिंग ने ली बच्चों की जान, खेतों में बने तालाब में दो सगे भाइयों की पानी मे डूबने से मौत, बाप के साथ लकड़ियां लेने गए थे।

माहिलपुर :    माहिलपुर ब्लाक के गांव ढाडा खुर्द के खेतों में बने तालाब के पानी मे डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी गढ़शंकर व...
article-image
पंजाब

मुख्य टाउन प्लानर पंकज बावा गिरफ्तार : 179 एकड़ ज़मीन में राज्य सरकार से रिहायशी व व्यापारिक प्रोजेक्ट करवाया था पास

मोहाली : विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब के मुख्य टाउन प्लानर पंकज बावा को गिरफ्तार कर लिया है और बाजवा डेवेलपर्स लिमिटेड, खरड़ के निदेशक जरनैल सिंह बाजवा और राजस्व पटवारी लेख राज (अब सेवानिवृत्त)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इको टूरिज्म सोसाइटी की ईसी के सदस्य बनने पर संजीव गांधी का अभिनंदन : होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने कार्यक्रम किया आयोजित

धर्मशाला, 26 दिसंबर :   संजीव गांधी-मीडिया पैनलिस्ट हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी को इको टूरिज्म सोसाइटी गवर्नमेंट ऑफ हिमाचल प्रदेश (एचपीईसीओएसओसी) में सदस्य कार्यकारी समिति (ईसी) के रूप में नामांकित करने पर होटल एंड रेस्टोरेंट...
article-image
पंजाब

जमीनी विवाद में भतीजे की गोली मारकर हत्या, ताया पर आरोप; वारदात CCTV में कैद

मंसूर देवा वाला कलां में सनसनीखेज वारदात, आरोपी फरार; पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कीं फिरोजपुर  । गांव मंसूर देवा वाला कलां में मंगलवार को जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!