कोविड मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत : सत्ती

by

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने आज नगर परिषद संतोषगढ़ सहित रामपुर, नंगड़ां, झूडोवाल तथा कुठारखुर्द के कोविड मरीजों के लिए आशा कार्यकर्ताओं को होम आइसोलेशन किटें वितरित कीं। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड मरीजों की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा होम आइसोलेशन किट वितरण की शुरुआत की गई है। इस किट में अनिवार्य दवाईयों, आॅक्सीमीटर, थर्मामीटर सहित च्यवनप्रोश, सेनेटाईजर, मास्क व परामर्श पुस्तिका को शामिल किया गया है जिनकी सहायता से होम आइसोलेशन कोविड मरीज शीघ्र स्वस्थ हो सकते हैं।
सतपाल सत्ती ने कहा कि कोविड मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसके लिए राज्य में स्वास्थ्य संस्थानों के बुनियादी ढांचों को मजबूत किया जा रहा है। राज्य में इस वक्त 8 पीसीए आॅक्सीजन संयंत्र क्रियाशील हैं और 12 अन्य आॅक्सीजन प्लांट्स प्रदेश के अन्य हिस्सों मंें स्थापित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जिला ऊना में कोविड मरीजों को उनके घर द्वार पर बेहतर उपचार प्रदान करने के लिए पंडोगा में 1.05 करोड़ रुपये की लागत से मेकशिफ्ट कोविड-19 अस्पताल निर्मित किया गया है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 4 जून को वर्चुअल माध्यम से इसका लोकार्पण किया है। उन्होंने बताया कि 140 बैड क्षमता वाला यह मेकशिफ्ट कोविड-19 अस्पताल कोविड मरीजों को निर्बाध आॅक्सीजन आपूर्ति करेगा। इसके अलावा नागरिक अस्पताल पालकवाह मंे नेस्ले इंडिया लिमेटिड द्वारा 500 एलपीएम क्षमता का एक अन्य आॅक्सीजन प्लांट स्थापित किया जा रहा है।
इस अवसर पर नगर परिषद संतोषगढ़ की अध्यक्षा निर्मला देवी व उपाध्यक्ष रजनीश चब्बा, ग्राम पंचायत कुठारखुर्द के प्रधान रचना देवी व उपप्रधान चमन लाल, अबादा बराना की प्रधान सवरनी देवी व उपप्रधान पवन कुमार, सुनेहरा की प्रधान संजना देवी, मोहन सिंह, सर्वजोत सिंह, जनकौर के पूर्व प्रधान जगदेव, सुरेहरा की पूर्व प्रधान आशा पवार सहित अन्य उपस्थित रहे।
-000-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में तीन दिवसीय अंडर-15 फुटबॉल टूर्नामेंट का किया शुभारंभ : कांगड़ा जिला में खेलों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी उपलब्ध : डीसी

पहले दिन ब्वायज तथा गल्र्स में घरोह स्कूल का रहा दबदबा धर्मशाला, 26 मई। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिला में खेल मैदान निर्मित करने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली को विकास की नई सौगात : उपमुख्यमंत्री शनिवार को करेंगे 81 करोड़ की पेयजल और सिंचाई योजनाओं के उद्धघाटन व शिलान्यास

हरोली-ऊना-शिमला बस सेवा को भी दिखाएंगे हरी झंडी ऊना, 10 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शनिवार 11 अक्तूबर को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत लगभग 81 करोड़ रूपये की लागत की पेयजल और सिंचाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सही मार्गदर्शन के साथ की गई मेहनत सफलता के मुकाम तक ले जाती : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा  :  राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा में 3 जुलाई  को मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने मुख्य अतिथि के रूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. राज कुमार ने मतदाताओं का किया धन्यवाद : विधानसभा क्षेत्र चबेवाल के गांव पट्टी में पहुंचकर ग्रामीणों से सुनी समस्याएं

ग्राम पट्टी में अब तक 4 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से हो चुके हैं विकास कार्य:सरपंच शिंदरपाल -वाल्मीकि समिति ने धर्मशाला के लिए शौचालय, चारदीवारी और लंगर हॉल से संबंधित दिया मांग...
Translate »
error: Content is protected !!