कौन थीं कमल कौर? जिसका कार में मिला शव, मर्डर केस दर्ज- जानें कौन थीं कमल कौर उर्फ कंचन कुमारी?

by

पंजाब के बठिंडा की रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर की डेड बॉडी मिली है। रहस्यमयी मौत के बाद उनका शव एक कार की पिछली सीट पर संदिग्ध हालत में पुलिस को मिला है।

पुलिस को शक है कि उनकी हत्या कहीं और की गई और शव को बाद में बठिंडा की मेडिकल यूनिवर्सिटी के एक कार में छोड़ दिया गया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला मर्डर का ही लग रहा है।

कौन थीं कमल कौर?

कमल कौर लुधियाना की रहने वाली थीं और सोशल मीडिया पर एक्टिव कंटेंट क्रिएटर थीं। उनके इंस्टाग्राम पर 3.83 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। कमल अपनी बोल्ड रील की वजह से पॉपुलर हुई थीं और कई रील्स को लेकर विवाद भी हो चुका है।

कमल कौर मर्डर केस पर पुलिस ने क्या कहा?

एसपी नरिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें एक कार से दुर्गंध आने की सूचना मिली। मौके पर पुलिस टीम पहुंची तो कार की पिछली सीट पर एक युवती का शव मिला। डेडबॉडी की पहचान कमल कौर के रूप में की गई। पुलिस के मुताबिक मौत कहीं और हुई है और बॉडी को यहां लाकर छोड़ा गया है।

आखिरी बार कहां गई थीं कमल कौर?

पुलिस ने बताया कि कमल कौर 9 जून को अपने घर से यह कहकर निकली थी कि वह एक प्रमोशनल इवेंट में जा रही हैं। इसके बाद से वह लापता थीं।

पुलिस ने की हत्या की पुष्टि, फॉरेंसिक जांच जारी

बठिंडा के SSP अमनीत कोंडल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का ही लग रहा है। फॉरेंसिक टीम और पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश जारी है। पुलिस का कहना है कि हमारी प्राथमिकता ये है कि पता लगाया जाए कि मौत कैसे हुई, इसमें कौन और क्यों शामिल है?

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

चंडीगढ़ में किसान नेताओं के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई वार्ता, अब 4 मई को होगी अगली बैठक

चंडीगढ़ : किसान नेताओं के साथ चर्चा के बाद 7वें दौर की वार्ता सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई। बैठक खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा...
article-image
पंजाब

What is the cause of

Hoshiarpur : Daljeet Ajnoha : Oct 13 – What is the cause of dengue and malaria, how can we prevent it and what precautions should be taken, during a special conversation with Civil Surgeon Hoshiarpur...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माइक्रोस्कॉपिक सेंटर व ट्रू-नॉट के माध्यम से अब तक 455 रोगियों की हुई पहचान : जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति की बैठक आयोजित

उपायुक्त ने पंचायत प्रतिनिधियों से टीवी मुक्त ऊना बनाने के लिए सहयोग देने का किया आहवान ऊना, 21 जुलाई – जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति व जिला टीबी फॉर्म की बैठक उपायुक्त ऊना राघव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय उच्च विद्यालय पकोटी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न: आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति की जानकारी होना आवश्यक – संजय अवस्थी

अर्की :  मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) ने कहा कि छात्रों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ अपनी परम्पराओं, रिति-रिवाजों और संस्कृति की जानकारी होना...
Translate »
error: Content is protected !!