कौशल रथ को हरी झण्डी दिखाकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रवाना किया

by

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज ओकओवर, शिमला से विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर कौशल रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।उन्होंने इस अवसर पर 58.67 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों से संबंधित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के नए बैच भी लाँच किए।इसी वर्ष अप्रैल से जून माह के बीच यह समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए गए हैं जिनके तहत रोबोटिक्स, कृत्रिम मेधा (एआई), वीआर, एविएशन, आतिथ्य इत्यादि विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश के 15 हजार युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम इन उच्च मूल्यों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में महिला उम्मीदवारों की समुचित भागीदारी भी सुनिश्चित करेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आप सरकार की जुमलेबाजी प्रदेशवासियों की परेशानी का सबब : पूर्व सांसद खन्ना

जमीन की रजिस्ट्री पर ऐन.ओ.सी. की शर्त हटाने की घोषणा का जमीनी स्तर पर कोई असर नहीं, लोग धक्के खाने और अतिरिक्त पैसे खर्चने को मजबूर : खन्ना होशियारपुर 17 जनवरी :  भाजपा के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बैंको ने तीसरी तिमाही के दौरान बांटे 1812.67 करोड़ के ऋण : ऋण अनुपात सुधारने हेतु बैंक व सरकारी विभाग करें प्रयास

ऊना: 1 मार्च : जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में समपन्न हुई। उपायुक्त राघव शर्मा ने तीसरी तिमाही में बैंकों द्वारा लक्ष्यों के बदले उपलब्धियों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने कोटला में 450 बीपीएल परिवारों से किया सीधा संवाद, 58 पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के सेक्शन लेटर किए प्रदान

कोटला,11 अगस्त। जरूरतमंद परिवारों की समस्याओं को सीधे जानने और उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के कोटला में बीपीएल लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया...
Translate »
error: Content is protected !!