कौशल ही भविष्य की असली डिग्री — संतोषगढ़ में छात्रों ने देखा हुनर का संसार

by

रोहित जसवाल । संतोषगढ़ :  प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पैतृक क्षेत्र गोंदपुर जयचंद स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के छात्र छात्राओं ने शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण के तहत हिम गौरव आईटीआई संतोषगढ़ का दौरा किया।ललित कुमार, विपिन कंग, अमनजीत कौर और प्रवीण चौधरी के नेतृत्व में आए छात्र दल का संस्थान पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जैसे ही विद्यार्थी आधुनिक प्रयोगशालाओं में पहुंचे, उनके चेहरों पर उत्सुकता साफ दिखाई देने लगी। मशीनों की आवाज, उपकरणों की चमक और प्रशिक्षुओं का आत्मविश्वास देख बच्चों में कौशल शिक्षा के प्रति नई जिज्ञासा जाग उठी।  विद्यार्थियों ने फिटर और वेल्डर ट्रेड में प्रशिक्षण ले रही छात्राओं को बड़े औद्योगिक उपकरणों पर काम करते देखा तो वे आश्चर्य और उत्साह से भर उठे। कई छात्रों ने प्रशिक्षकों से मशीनों की कार्यप्रणाली, रोजगार संभावनाओं और प्रशिक्षण अवधि के बारे में सवाल पूछे  यह दृश्य बताता था कि नई पीढ़ी अब केवल किताबों तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि अपने हाथों में हुनर लेकर आगे बढ़ना चाहती है।

संस्थान के महाप्रबंधक संजय जोशी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युग कौशल का है और देश भी भारत सरकार की स्किल इंडिया जैसी पहल के माध्यम से युवाओं को हुनरमंद बनाने पर जोर दे रहा है। उन्होंने बताया कि अब दसवीं के बाद आईटीआई का दो वर्षीय कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को कोर्स पूर्ण होने पर केवल दो विषयों की परीक्षा देकर प्लस-टू समकक्ष प्रमाण पत्र प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है, जिससे कौशल और शिक्षा दोनों साथ-साथ आगे बढ़ सकते हैं उन्होंने कहा कि “जिस युवा के हाथों में हुनर होता है, उसके भविष्य में कभी अंधेरा नहीं होता।”भ्रमण के अंत में विद्यार्थियों ने संस्थान की प्रशिक्षण व्यवस्था, मशीनरी, अनुशासन और छात्रावास सुविधाओं की सराहना की  कई छात्रों ने कहा कि इस दौरे के बाद उनके मन में आईटीआई शिक्षा के प्रति नई रुचि और सम्मान पैदा हुआ है।   यह भ्रमण केवल एक शैक्षणिक यात्रा नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के मन में कौशल आधारित करियर की नई दिशा जगाने वाला अनुभव साबित हुआ ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार अब बच्चियों पर मुकदमे दर्ज करने पर उतारू : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री अपने छुटभैया नेताओं के इशारे पर मुकदमे करने की सनक में अधिकारियों से गलत काम करवा कर कहीं के नहीं रहे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सड़कों के किनारे का मलबा उठाए बिना बिल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

NSUI (कांग्रेस) से नहीं मिला टिकट तो निर्दलीय जीता पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, अनुराग दलाल ने रचा इतिहास

पं पीयू स्टूडेंट काउंसिल इलेक्शन में प्रेसिडेंट के लिए निर्दलीय उम्मीदवार अनुराग दलाल के सिर जीत का सेहरा सज गया है। वह पीयू के नए सरताज बन गए हैं। मतगणना के दौरान अनुराग दलाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धन-बल से लोकतंत्र को कमज़ोर करने वालो को लोकसभा चुनाव में करारा जवाब देगी जनता: मुख्यमंत्री

पन्द्रह-बीस क्षेत्र में खुलेगी उप-तहसील ,  ननखड़ी में बस स्टैंड व शॉपिंग कॉम्पलेक्स का होगा निर्माण शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आगामी लोकसभा चुनाव का ज़िक्र करते हुए प्रदेश के लोगों से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संत-गुरु रविदास का भक्ति दर्शन एवं साहित्य मानवता के कल्याण को समर्पित : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

संत-गुरु रविदास जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कुलदीप सिंह पठानिया ने संत-गुरु रविदास जयंती की लोगों को दी शुभकामनाएं सामुदायिक भवन परिसर के विस्तार एवं सड़क निर्माण को जल्द शुरू करने के भी...
Translate »
error: Content is protected !!