क्या चंडीगढ़ में भी बना केजरीवाल का शीशमहल…सैटेलाइट फोटो से क्यों मचा हंगामा?

by

नई दिल्ली : देश की सियासत में ‘शीशमहल’ शब्द दोबारा चर्चा में है। पंजाब सरकार के बहाने बीजेपी ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। आरोप लगाया कि पंजाब की भगवंत मान सरकार चंडीगढ़ में अरविंद केजरीवाल को ‘शीशमहल’ मुहैया करवा रही है।

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने भी अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला और आरोप लगाया कि इस घर में पंजाब के सुपर सीएम रहते हैं। बीजेपी का कहना है कि केजरीवाल न तो पंजाब सरकार में है और न ही वहां से विधायक है। बावजूद इसके उन्हें सेवन स्टार सुविधाओं वाला शीशमहल दिया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि दिल्ली में चुनाव हारने वाले आम आदमी पार्टी के नेताओं को पंजाब के विभिन्न बोर्डों और आयोगों में नियुक्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली की जनता ने केजरीवाल को नई दिल्ली स्थित उनके ‘शीश महल’ से हटा दिया। मगर शीश महल वाली मानसिकता अभी नहीं गई है। पंजाब के करदाताओं के पैसे से वहां के मुख्यमंत्री के कोटे के तहत शीश महल पार्ट 2 का निर्माण किया जा रहा है, क्योंकि केजरीवाल पंजाब के सुपर सीएम हैं।’

शहजाद पूनावाला ने आगे आरोप लगाया कि पंजाब सरकार ने अपने वादों को पूरा नहीं किया है। पंजाब की महिलाओं को पैसा भी नहीं दिया। मगर अरविंद केजरीवाल की वीवीआईपी सुरक्षा में 100 कारों का काफिला मुहैया करवाया जा रहा है। वह भले ही विधायक और सरकार में न हो, लेकिन पंजाबी की जनता के पैसों पर उनके लिए 7-स्टार सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। पूनावाला ने दावा किया, ‘दिल्ली में चुनाव हारने वाले आप नेताओं को पंजाब के बोर्ड और आयोगों में जगह दी गई है। पंजाबी करदाताओं का इस्तेमाल दिल्ली के आप नेताओं के लिए पैसे जुटाने के लिए किया जा रहा है। यही उनकी मानसिकता है।’

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल और पंजाब सरकार को घेरा

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने एक्स पर लिखा, ‘दिल्ली का शीश महल खाली होने के बाद अरविंद केजरीवाल जी ने पंजाब में दिल्ली से भी शानदार शीश महल तैयार करवा लिया है। चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में सीएम कोटे की 2 एकड़ की आलीशान 7 स्टार सरकारी कोठी अरविंद केजरीवाल जी को मिल गई है। कल अंबाला के लिए घर के सामने से सरकारी हेलीकॉप्टर में बैठे। अंबाला से पंजाब सरकार का निजी जेट उन्हें पार्टी के काम से गुजरात ले गया। पूरी पंजाब सरकार एक आदमी की सेवा में लगी है।

कोठी में पंजाब के सुपर सीएम रहते: मालीवाल

एक अन्य पोस्ट पर मालीवाल ने लिखा, सेक्टर- 2 की कोठी, जिसमें केजरीवाल जी चंडीगढ़ में रुकते हैं, उसे कैम्प ऑफिस बताने की कोशिश हो रही है। अगर ये कैम्प ऑफिस है तो पिछले 4 साल में कितनी जनता यहां सीएम से मिलने आई? सीएम इस ऑफिस में कितनी बार बैठे। अगर ये कैम्प ऑफिस है तो इस ऑफिस में केजरीवाल जी कैसे रहते हैं? सच ये है कि इस घर में पंजाब के सुपर सीएम रहते हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

फौजा सिंह हिट एंड रन केस में NRI अरेस्ट, फॉर्च्यूनर से टक्कर मारने के बाद था फरार

जालंधर । 114 वर्षीय मैराथन रनर फौजा सिंह से जुड़े हिट एंड रन मामले को देहात पुलिस ने महज 30 घंटे के भीतर सुलझा लिया है. मंगलवार देर रात पुलिस ने 30 वर्षीय एनआरआई...
article-image
पंजाब

8 लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में विजीलैंस ने इम्परूवमैंट ट्रस्ट के लेखाकार को किया गिरफ़्तार

चंडीगढ़ : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने शनिवार को अमृतसर इम्परूवमैंट ट्रस्ट (ए.आई.टी.) में लेखाकार के तौर पर तैनात विशाल शर्मा निवासी अमृतसर, को 8 लाख रुपए रिश्वत की माँग करने और लेने के आरोप में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंत्री बने संजीव अरोड़ा : सीएम मान ने दी बधाई; इन विभागों की संभालेंगे जिम्मेदारी

चंडीगढ़ । लुधियाना पश्चिम से नए विधायक संजीव अरोड़ा को अब पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री बना दिया गया है. उन्हें उद्योग और एनआरआई मामलों का मंत्री नियुक्त किया गया है. राज्यपाल गुलाब चंद...
Translate »
error: Content is protected !!