खन्ना के प्रयासों व भारत सरकार की फौरी करवाई के चलते बीमारी के कारण दुबई में फंसा हरमेश लाल लौटा भारत

by

होशियारपुर 19 जून : भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के प्रयासों व भारत सरकार की बेहतरीन विदेश नीति के चलते बीमारी के कारण दुबई में फंसे ब्लाक हाजीपुर के गाँव सीपारियाँ निवासी हरमेश लाल भारत लौटा है।
खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिनों ब्लॉक हाजीपुर के गाँव सीपारिआं निवासी रमनदीप कौर ने पूर्व चेयरपर्सन जसविंदर कौर तथा पूर्व सरपंच सुशील कुमार को साथ लेकर श्री खन्ना से भेंट की थी और रमनदीप कौर खन्ना को बताया कि उसका पति हरमेश लाल दुबई में गंभीर रूप से बीमार है तथा वहां के एक अस्पताल में है। हमेश लाल की सेहत ज्यादा ख़राब होने के चलते वह दुबई में काम करने योग्य नहीं रहा और केंद्र सरकार की मदद के बिना उसे भारत नहीं लाया जा सकता। रमनदीप कौर की व्यथा सुनकर खन्ना ने तुरंत फोन द्वारा व्यक्तिगत तौर पर एक भाजपा कार्यकर्ता अमनिंदर सिंह को दुबई में संपर्क किया और अपने कार्यालय के माध्यम से तुरंत इस मामले को केंद्र सरकार के ध्यान में लाया था। खन्ना की फौरी कार्रवाई से तथा भारत सरकार की बेहतर विदेश नीति के चलते हरमेश लाल दुबई से भारत अपने परिजनों के पास लौटा है। जब श्री खन्ना को केंद्र सर्कार तथा दुबई से हरमेश लाल को भारत भेजने की जानकारी मिली तो खन्ना के निर्देशों पर रमनदीप कौर से संपर्क किया गया जिसपर रमनदीप कौर, पूर्व चेयरपर्सन जसविंदर कौर तथा पूर्व सरपंच सुशील कुमार ने केंद्र सरकार व खन्ना का धन्यवाद किया। उक्त मामले में केंद्र सरकार की फौरी करवाई के इलावा अमनिंदर सिंह ने भी काफी मदद की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किसान ने फंदा लगाकर कर जीवनलीला समाप्त की, बैंक के कर्ज से परेशान

माहिलपुर – चब्बेवाल हल्के के गांव चक्क नारियाल के किसान ने बैंक का कर्ज न मोड़ पाने से ट्रांसफार्मर के साथ फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि हरमेश...
article-image
पंजाब

होशियारपुर जिले में आंधी तूफान के साथ बाधित हुई बिजली सप्लाई का जल्द होगी आपूर्ति बहाल-सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : तेज आंधी व बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति पर सख्त हुए सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल, दिए तत्काल बहाली के निर्देश पंजाब में पिछले दो-तीन दिनों से चली तेज आंधी और मूसलाधार...
article-image
पंजाब , हरियाणा

‘उनके पास हथियार थे’, गवर्नर हाउस घेर रहे उपद्रवियों पर चंडीगढ़ SSP ने क्या कहा?

चंडीगढ़ पुलिस ने शनिवार को पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के आवास की ओर मार्च के दौरान बैरिकेड तोड़ने की कोशिश करने वाले प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया। इस दौरान पुलिस ने आंसू...
article-image
पंजाब

Hoshiarpur Police Solves Dr. B

Hoshiarpur/ April 18 /Daljeet Ajnoha : Sandeep Malik, Senior Superintendent of Police, Hoshiarpur, addressed a press conference and disclosed significant developments in the case of vandalism of the statue of Dr. Bhimrao Ambedkar. He...
Translate »
error: Content is protected !!