खन्ना ने किया एचआईएडीएस का दौरा कर जिला रैडक्रास सोसासटी की ओर से किए जा रहे कार्यों कीखन्ना ने प्रशंसा की

by
होशियारपुर : भारतीय रैडक्रास सोसायटी के वाइस चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने आज ड्राइवरों को रिफ्रेशर कोर्स करवाने संबंधी खोली गई संस्था होशियारपुर इंस्टीट्यूट आफ आटोमेटिव एंड ड्राइविंग स्किलज का दौरा किया। उन्होंने जिला रैडक्रास सोसायटी होशियारपुर की ओर से किए जा रहे समाज कल्याण के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सोसायटी की ओर से एच.आई.ए.डी.एस के माध्यम से बहुत ही बेहतरीन कार्य किया जा रहा है, जिससे इलाके व आस-पास के जिले के लोगों का काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस संस्था से पूरे पंजाब के ड्राइवरों को बहुत सुविधा मिलेगी।
अविनाश राय खन्ना ने इस दौरान होशियारपुर के समाज सेवकों व दानी सज्जनों को अपील करते हुए कहा कि वे यहां करवाए जाने वाले रिफ्रैशर कोर्स के बारे में ज्यादा से ज्यादा प्रचार करें ताकि रिफ्रेशर कोर्स के बारे में लोग ज्यादा से ज्यादा जागरुक हो सकें व जिला रैडक्रास सोसायटी की ओर से चलाई जा रही समाज भलाई स्कीमों में अपना बढ़चढ़ कर योगदान डालें।
सचिव जिला रैडक्रास सोसायटी नरेश गुप्ता ने बताया कि सोसायटी की ओर से जिले के जरुरतमंद लोगों को अलग-अलग योजनाओं के लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एच.आई.ए.डी.एस संस्था खोलने का उद्देश्य भी लोगों तक सुविधा पहुंचाना ही है। उन्होंने कहा कि पहले व्यापारिक गाडिय़ों के ड्राइवरों के नए लाइसेंस व रिन्यू करने के समय करवाए जाने वाला रिफ्रेशर कोर्स पूरे पंजाब में केवल जिला मुक्तसर में ही एक संस्था के पास मौजूद था। डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष जिला रैडक्रास सोसायटी अपनीत रियात के प्रयासों से पंजाब ट्रांसपोर्ट अथारिटी व रैडक्रास सोसायटी होशियारपुर की ओर से संयुक्त तौर पर पंजाब में यह दूसरी संस्था बाजार वकीलां, होशियारपुर में शुरु होने से जिले के अलावा आस-पास के कई जिलों को लाभ मिला है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकार की मजदूर नीतियों के खिलाफ भारत बंद, 25 करोड़ कर्मचारी हो सकते हैं विरोध में शामिल, किसानों का भी मिला समर्थन

केंद्र सरकार की कथित “मजदूर-विरोधी और किसान-विरोधी” नीतियों के खिलाफ देशभर में 9 जुलाई 2025 बुधवार को भारत बंद बुलाया है. इस बंद का आह्वान 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच द्वारा किया...
article-image
पंजाब

डिमांड नोटिस की पेंडिंग राशि जमा नहीं की और फिर भी चलाया जा रहा था क्रेशर : क्रेशर मालिक ,दो एक्सावटेर, एक जेसीबी सहित चार टिप्परों के मालिकों व चालकों के खिलाड़ मामला दर्ज

गढ़शंकर। जल विकास कम माइनिंग एंड जियोलॉजी विभाग के फलाईंग स्कुएड द्वारा क्रेशरों पर की जा रही चेकिंग दौरान शिवालिक स्टोन क्रेशर, कुनैल की चैकिंग की गई तो क्रेशर द्वारा विभाग द्वारा द्वारा बार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डीजीपी समेत 3 आईएएस अधिकारियों पर हाईकोर्ट ने लगाया 2 लाख का जुर्माना

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब में मोडिफाई किए वाहनों के खिलाफ ढिलाई बरतने के मामले में सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और तीन आईएएस अधिकारियों-प्रदीप...
article-image
पंजाब

कंगाली दूर करने के लिए सरकारी जमीने बेचने का फैसला शर्मनाक : तीक्ष्ण सूद

सूद ने कहा : पंजाब की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए केजरीवाल द्वारा पेश किया गया फार्मूला कहा हैं? होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी...
Translate »
error: Content is protected !!