खराब हो सकता है माहौल : केंद्र की चंडीगढ़ प्रशासन को चेतावनी हरियाणा विधानसभा भवन के लिए जमीन ट्रांसफर को लेकर

by
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के लिए नया भवन बनाने के लिए जमीन ट्रांसफर के मुद्दे पर केंद्र सरकार भी अब हाथ खींच रहा है। गृह मंत्रालय ने चंडीगढ़ प्रशासन को चेताया है कि यह मुद्दा माहौल खराब कर सकता है।  मालूम हो कि जब से पर्यावरण मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर इको सेंसेटिव जोन की रूकावटों को दूर किया है।
तब से इस मुद्दे पर हरियाणा और पंजाब के नेताओं के बीच विवाद शुरू हो गया है। जमीन की अदला-बदली नीति का शहर वासी भी विरोध कर रहे हैं।  इस बीच प्रशासन को गृह मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि हरियाणा के नए राज्य विधानसभा भवन के लिए चंडीगढ़ की जमीन के प्रस्तावित हस्तांतरण का उपयोग सार्वजनिक अशांति भड़काने के लिए किया जा सकता है।
जमीन देने का प्रस्ताव पकड़ सकता है जोर :  गृह मंत्रालय ने प्रशासन को लिखे पत्र में बताया कि इस मुद्दे पर पंजाब के राजनीतिक, धार्मिक और किसान नेताओं से तीव्र प्रतिक्रिया मिल रही है। पत्र में कहा गया चंडीगढ़ से हरियाणा को नई विधानसभा इमारत के लिए जमीन देने का प्रस्ताव आने वाले दिनों में और अधिक जोर पकड़ सकता है और विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक और कट्टरपंथी नेता भावनाओं को भड़काने के लिए इसका उपयोग करेंगे।
गृह मंत्रालय ने कहा है कि चंडीगढ़ का मुद्दा हमेशा से पंजाब और हरियाणा के लिए भावनात्मक रहा है, क्योंकि दोनों राज्यों ने इसे अपने अधिकार में होने का दावा किया है।  मालूम हो कि पंजाब सरकार और यहां के नेता हरियाणा को जमीन देने के मामले में जमकर आपत्ति जाता रहे हैं। यहां के नेताओं ने इसे पंजाब के अधिकारों और हितों पर हमला करार दिया और केंद्र सरकार से आग्रह किया कि किसी भी निर्णय से पहले पंजाब के सभी राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों से परामर्श करें।
वास्तुकार विभाग जा चुका है आपत्ति :  हरियाणा सरकार के साथ भूमि अदला-बदली के मुद्दे प्रशासन का शहरी योजना विभाग ने कह चुका है कि चंडीगढ़ मास्टर प्लान-2031 में ऐसी भूमि अदला-बदली के लिए कोई नीति निर्धारित नहीं है। रेलवे स्टेशन के पास विधानसभा बनाने के लिए जो जमीन चयनित की गई है, मास्टर प्लान 2031 में इस जमीन को हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए आरक्षित रखा गया है।
यूटी उपायुक्त को पिछले साल लिखे एक पत्र में विभाग ने हरियाणा विधानसभा भवन के लिए चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा 10 एकड़ भूमि देने और बदले में हरियाणा सरकार द्वारा 12 एकड़ भूमि देने के प्रस्ताव का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों स्थलों की पहुंच और शहरी योजना के दृष्टिकोण से मापदंड समान नहीं हैं।
विभाग ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा दी गई भूमि से एक प्राकृतिक ड्रेन गुजरती है, जो भूमि को दो हिस्सों में विभाजित करती है। इस प्राकृतिक ड्रेन के पास निर्माण करना संभव नहीं है क्योंकि यह काफी चौड़ा है।
गृहमंत्री ने दी थी मंजूरी  :   जुलाई 2022 में जयपुर में एनजेडसी की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विधानसभा की नई बिल्डिंग के लिए चंडीगढ़ में जमीन देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। नई विधानसभा के लिए चंडीगढ़ की ओर से रेलवे स्टेशन से आईटी पार्क को जाने वाली सड़क के पास 10 एकड़ जमीन दिए जाने का प्रस्ताव है। बदले में हरियाणा से 12 एकड़ जमीन ली जाएगी।
जो मनसा देवी कांप्लेक्स के पास 12 एकड़ जमीन है, यह इको सेंसटिव जोन में आती है। जिस पर केंद्र सरकार के पर्यावरण मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर बदलाव कर दिए हैं। जिसके तहत अब जमीन में जो रुकावट थी, वह दूर हो गई है। हरियाणा सरकार पहले जमीन के लिए 550 करोड़ की राशि देने के लिए भी तैयार था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में मानव तस्करी के सबसे अधिक मामले : विदेश मंत्री जयशंकर

नई दिल्ली : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राज्यसभा को बताया कि भारत में मानव तस्करी के सबसे अधिक मामले पंजाब में सामने आए हैं।संसद में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से विराट कोहली में मुलाकात …… जानिए किन बातों पर हुई चर्चा

धर्मशाला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से सोमवार को धर्मशाला में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भेंट की। इस दौरान दोनों के मध्य क्रिकेट को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने विराट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला बाल विकास विभाग की तरफ से शिक्षा विभाग को सौंपे पैड्स, सभी स्कूलों में निशुल्क सेनेटरी पैड्स किए जाएंगे वितरित: डीसी

धर्मशाला, 18 जुलाई। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सभी छात्राओं को निशुल्क सैनेटरी पैड उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस बाबत मंगलवार को उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने माध्यम से कांगड़ा जिला के 546...
article-image
पंजाब , समाचार

38वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग- ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी गढ़शंकर ने दोआबा फुटबॉल क्लब आदमपुर को 3-2 से हराया

गढ़शंकर,  11 सितम्बर: पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा करवाई जा रही 38वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग का मैच बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित किया...
Translate »
error: Content is protected !!