खालसा कालेज गढ़शंकर में फुटवाल खिलाडियों के करवाए ट्रायल

by

गढ़शंकर, 20 मई :  बबर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डाॅ. अमनदीप हीरा की देखरेख में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए फुटबॉल टीम के चयन के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। इस अवसर पर लगभग 100 फुटबाल खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया, जिनमें से 30 खिलाड़ियों का चयन टीम के लिए किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अमनदीप हीरा ने फुटबाल खिलाड़ियों में खेल भावना पैदा करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। फुटबाल कोच हरदीप सिंह गिल ने खिलाड़ियों को खेल तकनीक की जानकारी दी। इस अवसर पर कॉलेज की खेल कमेटी के संयोजक डॉ. अरविंदर सिंह अरोड़ा, डॉ. हरविंदर कौर, डॉ. अरविंदर कौर, सुपरिंटेंडेंट परमिंदर सिंह व अन्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

111 फीट 6 इंच ऊंचा जल टैंक बना ‘बीत का बुर्ज खलीफा’ : 25 लाख लीटर पानी का होगा भंडारण

बीत क्षेत्र के 11 गांवों की 27,215 आबादी को मिलेगा लाभ ऊना, 19 सितंबर: हरोली उपमंडल के अमराली में सड़क किनारे खड़ा करीब 111 फीट 6 इंच ऊंचा जल टैंक दूर से ही लोगों...
पंजाब

तेजधार हथियारों के साथ हमला कर युवक की हत्या : रात अपने खेतों में काम कर रहा था

जालंधर : गांव लद्देवाली में देर रात कार सवार 4 से 5 लोगों ने तेजधार हथियारों के साथ हमला कर युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा निवासी गांव...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ज्वाइंट एक्शन कमेटी की अहम बैठक में बड़ा फैसला, बलवंत सिंह बने नए एडवाइजर

पुनीत महाजन : चंडीगढ़।  ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन एंड एम.सी. एम्प्लाइज एंड वर्कर्स, चंडीगढ़ की एग्जीक्यूटिव बॉडी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज को-कन्वीनर जगमोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!