गढ़शंकर : बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में चल रहे उन्नत भारत अभियान के अधीन गोद लिए गांव धमाई के सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए विभिन्न कोर्सों की जानकारी दी गई। इस मौके पर यू.बी.ए. कोआर्डिनेटर डा. अरविन्द्र सिंह तथा मैंबर प्रोफैसर नरेश कुमारी ने रविन्द्रनाथ टैगोर जयंती को मुख्य रखते हुए विद्यार्थियों के लेख रचना मुकाबले करवाए। लेख रचना मुकाबले में नेहा 10वीं कक्षा ने प्रथम स्थान, जतिन राय 9वीं कक्षा ने दूसरा स्थान, सिमरन 8वीं कक्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर खालसा कालेज के उप प्रिंसिपल जसपाल सिंह तथा स्कूल के प्रिंसिपल मैडम पूनम शर्मा ने मुकाबले में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी तथा विजयी रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार बांटे। कालेज प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह ने इस प्रयास की यू.बी.ए. टीम को बधाई दी। इस मौके पर स्कूल अध्यापक मुकेश कुमार, जसवीर सिंह, नेहा एवं मनजोत कौर उपस्थित थे।
You may also like
दिल्ली
, पंजाब
, राष्ट्रीय
, हरियाणा
, हिमाचल प्रदेश
राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को कहा ‘गद्दार दोस्त’ तो केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने कांग्रेस नेता को बताया ‘देश का दुश्मन’
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच आज बुधवार को तीखी नोकझोंक देखने को मिली। संसद परिसर में कांग्रेस नेता ने उन्हें ‘गद्दार’ कहकर संबोधित किया। वहीं,...
पंजाब
पंजाब व यू टी कर्मचारी और पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा पंजाब के मुख्यमंत्री पंजाब खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजा रहा है । कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री का बंगा चौक में नारे लगाते हुए पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए विभिन्न नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने सत्ता में आने से पहले कर्मचारियों से वादा किया था कि सभी प्रकार के कच्चे और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल करते हुए नियमित पैमाने पर सुरक्षित किया जाएगा, रिक्त पदों को भरा जाएगा, डीए की किस्तों का भुगतान होगा, आंगनबाडी, मिड डे मील वर्कर्स और आशा वर्कर्स के भत्ते बढ़ाए जाएंगे, वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाएगी। सरकार ने एक भी मांग को लागू न कर कर्मचारियों से बड़ा वादाखिलाफी की है। सरकार हकों की मांग कर रहे कर्मचारियों, मजदूरों और मेहनतकशों के उत्पीड़न के सारे रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश कर रही है। वित्त मंत्री और अन्य अधिकारियों के अड़ियल रवैये के कारण बातचीत का अंत नहीं हो रहा है, जिससे आरोपितों और पेंशनभोगियों में गुस्सा, हताशा और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कोई ठोस समाधान नहीं निकला तो 16 अक्टूबर को पंजाब के कर्मचारी और पेंशनभोगी मोरिंडा में एक विशाल रैली करेंगे और कड़ा रुख अपनाएंगे। उन्होंने सभी कर्मचारियों से इस मोर्चा में शामिल होने की अपील की। इस मौके कर्मचारी नेता सुच्चा सिंह सतनौर, सुरजीत कुमार काला, मंजीत अरमान, हंस राज, गुरदेव ढिल्लों, चरण दास, नरेश फौजी, राजकुमार, कुलविंदर सहुंगारा, बलवीर बैंस, जगदीश लाल, गुरनाम हाजीपुर, जरनैल दघम, संदीप कुमार, जसवीर, रंजीत सिंह, हरजिंदर सुन्नी, गुरमेल सिंह, सरूप चंद, परमानंद, सिंगरा राम, प्रवीण कुमार समेत कई नेता मौजूद थे।
गढ़शंकर: पंजाब व यू टी कर्मचारी और पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा पंजाब के मुख्यमंत्री पंजाब खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजा रहा है । कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री का बंगा चौक में नारे लगाते हुए पुतला फूंक...
Posted on
505
0
15 अगस्त को 3 आम आदमी क्लीनिकों का होगा रस्मी उद्घाटन आम आदमी क्लीनिक बहादुरपुर का कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस, बसियाला का स्वास्थ्य मंत्रीचेतन सिंह जोड़ेमाजरा व अहियापुर का विधायक जसबीर सिंह राजा...
Posted on
440
0
दिल्ली
, पंजाब
वड़िंग को अब नहीं रखनी पड़ेगी काम वाली, राजे की रानी को हराकर गिद्दड़बाहा के लोगों ने राजे की रानी को हरा कर वड़िंग की रोटी का इंतजाम कर दिया … गिद्दड़बाहा में कांग्रेस की हार पर बोले केन्द्री राज्य मंत्री बिट्टू
श्री मुक्तसर साहिब। गिद्दड़बाहा में कांग्रेस की हार के बाद एक बार फिर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू और कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के बीच जुबानी जंग हुई। रवनीत...
