खालसा कॉलेज गढ़शंकर में  साहिबजादों की शहादत को समर्पित गुरुवाणी के जाप जारी

by
गढ़शंकर, 20 दिसंबर: शहीदी पखवाड़े को समर्पित माता गुजर कौर और साहिबजादों की शहादत को समर्पित बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में प्रतिदिन कॉलेज के सभी स्टाफ और विद्यार्थियों द्वारा गुरुद्वारा साहिब में गुरुवाणी के जाप किए जा रहे हैं। इस दौरान प्राचार्य डाॅ. अमनदीप हीरा सभी स्टाफ और विद्यार्थियों के साथ कॉलेज के शुरू होने पर प्रतिदिन गुरुद्वारा साहिब में जपुजी साहिब, मूल मंत्र और सतनाम-वाहिगुरु का जाप करके प्रार्थना में भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर प्राचार्य डाॅ. अमनदीप हीरा ने सभी स्टाफ और विद्यार्थियों को माता गुजर कौर और साहिबजादों की शहादत से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी और सचिव शिक्षा इंजी. सुखमिंदर सिंह की प्रेरणा से शहीदी पखवाड़े के अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी कॉलेजों और स्कूलों में रोजाना स्टाफ और छात्र प्रतिदिन गुरुवाणी  जाप में भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर प्रो. लखविंदरजीत कौर, डाॅ. हरविंदर कौर, डाॅ. कुलदीप कौर, प्रो. जतिन्दर कौर, डॉ. संघा गुरबख्श कौर, प्रो. किरणजोत कौर, प्रो. अमृतपाल सिंह, धर्मगुरु अमृतपाल सिंह, स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में फिर बजा चुनावी बिगुल : अमृतसर, जालंधर, लुधियाना समेत 45 नगर परिषदों का होगा चुनाव

पंचायत और चार विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के बाद अब नगर निगम और नगर परिषद चुनाव का बिगुल बज गया है।  चुनाव आयोग ने इसकी तैयारी कर ली है. ऐसे में सर्दी में भी...
article-image
पंजाब

265 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार : आरोपी से सोने की चैनी, जोड़ा सोने के टॉप्स, चांदी की चेन व अंगूठी बरामद,नशे की पूर्ति के लिए चोरियां करने वाला

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने 265 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट के अनुसार एसआई रविंद्र सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ रावलपिंडी के पास...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

टायरों में नाइट्रोजन गैस भरवाने के फायदों के बारे में जानने के लिए पढ़ें ….माइलेज बढ़ती है

नई दिल्ली : कार हो या बाइक अच्छी तरह से चले इसलिए उसके टायरों में हवा का प्रेशर ठीक रहना जरूरी है। लेकिन उसमें भरी जाने वाली हवा के बारे में ज्यादातर लोग ध्यान...
article-image
पंजाब

बेटियों को सामाजिक सुरक्षा, समानता और शिक्षा दिलाने के प्रति पंजाब सरकार वचनबजद्धः जय कृष्ण सिंह रौढ़ी

डिप्टी स्पीकर ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत नवजात बच्चियों के जन्म की खुशी में ब्लॉक स्तरीय समारोह में की शिरकत, गुरु सेवक कॉलेज ऑफ नर्सिंग पनाम गढ़शंकर में हुआ कार्यक्रम संपन्न...
Translate »
error: Content is protected !!