खालसा कॉलेज डुमेली में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया

by
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत चल रहे शिक्षण संस्थान संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली में रेड रिबन क्लब व राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग की ओर से राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग की प्रो. मनीषा ने मतदाता दिवस के महत्व पर विद्यार्थियों को व्याख्यान दिया तथा लोकतांत्रिक देश में एक नागरिक के वोट के महत्व के बारे में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों व महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने अपने मत का सही उपयोग करने की शपथ भी ली। इसके पश्चात महाविद्यालय में मॉक पोल सेट तैयार कर विद्यार्थियों को मतदान की सम्पूर्ण प्रक्रिया का डेमो दिया गया . इस अवसर पर रेड रिबन क्लब की प्रभारी प्रो. अमरपाल कौर ने विद्यार्थियों से अपने वोट का प्रयोग सोच समझकर करने को कहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित थे
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सोलन में 175 करोड़ का सहकारी घोटाला : 21 पदाधिकारियों-एजेंटों पर दर्ज किया मामला

एएम नाथ। सोलन :  सोलन शहर में एक और बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। हिमाचल प्रदेश में 2016 से सक्रिय ह्यूमन वेलफेयर मल्टी-स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड पर हजारों निवेशकों के...
article-image
पंजाब

महिला समेत 3 पुलिस मुलाजिम बर्खास्त : विभाग ने क्यों लिया फैसला?

लुधियाना । पंजाब पुलिस विभाग में कार्यरत तीन पुलिस जवानों को विभाग की तरफ से नौकरी से निकाल दिया गया है। नौकरी से हाथ धोने वाले मुलाजिमों में एक महिला कर्मचारी भी शामिल है।...
article-image
पंजाब , समाचार

सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल डघाम में मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

गढ़शंकर : गढ़शंकर के सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल डघाम का वार्षिक परिणाम शानदार रहा। वार्षिक परिणाम घोषणा के अवसर पर स्कूल प्रबंधक कमेटी तथा बच्चों के अभिभावकों ने उत्साह से भाग लिया। इस मौके...
article-image
पंजाब

कतल के मामले में नामजद : जेल में बंद आरोपी को प्रोडक्शन वरंट पर लाई गढ़शंकर पुलिस

गढ़शंकर। अदालत द्वारा भगौड़ा घोषित रोपड़ जेल में बंद एक आरोपी को गढ़शंकर पुलिस पुराने मामले की जांच के लिए प्रोडक्शन वरंट पर लाई है। इंस्पैक्टर करनैल सिंह ने बताया कि थाना गढ़शंकर पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!