खालसा कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस मनाया : डिजाइन थिंकिंग पर आधारित गणितीय प्रोजेक्ट में मनोज व रवि की टीम रही प्रथम

by

गढ़शंकर : स्थानीय बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कालेज गणित विभाग और आई.आई.सी. द्वारा अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डिजाइन थिंकिंग पर एक कार्यशाला आयोजित की गई,। जिसमें मंच संचालन का काम प्रो. चांदनी ने किया । इस मौके पर गणित विभाग की अध्यक्ष प्रो. जसविंदर कौर ने छात्रों को डिजाइन थिंकिंग की प्रक्रिया के बारे में बताया और गणित में इसके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में 25 छात्रों ने डिजाइन थिंकिंग पर आधारित गणितीय प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए ।
जिसमें मनोज व रवि की टीम ने प्रथम, रवनीत कौर व सुरभि ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा दीक्षा व इशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस बीच, डॉ. गुरप्रीत सिंह, डॉ. मनबीर कौर, डॉ. कुलदीप कौर, डॉ. अजय दत्ता, प्रो. नवदीप सिंह, प्रो. दीपिका, प्रो. प्रगति आदि शामिल हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हैप्पी फोर्जिंग्स का ₹438 करोड़ का पंजाब में निवेश : 1,250 नई नौकरियों का वादा

लुधियाना : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में, पंजाब सरकार की उद्योग-समर्थक नीतियों ने राज्य को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है। हाल ही में, लुधियाना की प्रसिद्ध कंपनी हैप्पी फोर्जिंग्स लिमिटेड (HFL) ने...
article-image
पंजाब

ऊना के रामपुर में हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग का कार्यालय जल्द खुलेगा – कुलदीप कुमार

गरीबों और दलितों को न्याय की पहुंच होगी आसान रोहित जसवाल।  ऊना, 5 दिसंबर. हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग का कार्यालय ऊना जिले के रामपुर में स्थापित किया जा रहा है। यह कार्यालय...
article-image
पंजाब

आखिर शिरोमणि अकाली दल ने पार्टी प्रमुख पद से सुखबीर बादल का इस्तीफा किया स्वीकार

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की कार्यसमिति ने शुक्रवार को पार्टी प्रमुख के पद से सुखबीर सिंह बादल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी। एक महीने पहले अकाल...
Translate »
error: Content is protected !!