खालसा कॉलेज में ‘उद्यमिता एवं नवीनता’ विषय पर वर्कशाप आयोजित

by
गढ़शंकर,  28 अक्तूबर :   बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज के बायोलॉजी विभाग और आईआईसी द्वारा प्राचार्य डाॅ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में ‘उद्यमिता एवं नवीनता’ (वर्मी कंपोस्टिंग और टैंपल फ्लावर्स वेस्ट प्रबंधन) पर वर्कशाप आयोजित की गई। कॉलेज के वरिष्ठ स्टाफ सदस्य प्रो. लखविंदरजीत कौर ने रिसोर्स पर्सन और मेहमानों का औपचारिक स्वागत किया। वर्कशाप के दौरान रिसोर्स पर्सन डाॅ. राजन शर्मा सहायक प्रोफेसर जैव प्रौद्योगिकी श्री गुरु नानक देव विश्वविद्यालय ने मंदिर के फूलों के कचरे को मूल्य वर्धित उत्पादों में परिवर्तित करने पर ज्ञानवर्धक विचार दिए। प्रो मिनी शर्मा ने वेस्ट फूलों के प्रबंधन का प्रदर्शन किया। अजय कुमार ने वर्मीकम्पोस्टिंग पर प्रशिक्षण दिया और प्रभावी जैविक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए वर्मीकम्पोस्ट को हरित दृष्टिकोण के रूप में समझाया। प्राचार्य डाॅ. अमनदीप हीरा ने विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए छात्रों को पर्यावरण अनुकूल शुरुआत की दिशा में ऐसे छोटे-छोटे कदम उठाने के लिए प्रेरित किया। अंत में जीव विज्ञान विभागाध्यक्ष डाॅ. मनबीर कौर ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर डाॅ. जानकी अग्रवाल, डाॅ. कुलदीप कौर, डाॅ. मुकेश कुमार, डाॅ. संघा गुरबख्श कौर, प्रो. दीपिका, विभाग के सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

BJP में युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने की तैयारी! 60 साल से कम उम्र के चेहरों पर दांव, हिमाचल-पंजाब में भी बदल सकता है समीकरण

नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के बाद राज्यों में भी नई पीढ़ी को आगे लाने के संकेत; गुजरात में हर्ष सांघवी पर नजर नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) भविष्य की राजनीति में...
article-image
पंजाब

AK-47 की सफाई के दौरान चली गोली : गले से आर-पार हुई गोली, मौके पर ही तोड़ा दम

नाइट मुंशी के तौर पर तैनात थे 51 वर्षीय एएसआई राम सिंह, पुलिस और FSL टीम ने शुरू की जांच पठानकोट। पठानकोट में एक दर्दनाक हादसे में AK-47 राइफल से गोली चलने के कारण...
article-image
पंजाब

ਪ੍ਰਨੀਤ ਕੌਰ ਵੱਲੋਂ ਜਨਮ ਅਸ਼ਟਮੀ ਦੇ ਪਾਵਨ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸਮਾਰੋਹਾਂ ‘ਚ ਸ਼ਿਰਕਤ

ਪਟਿਆਲਾ ।ਸਾਬਕਾ ਕੇਂਦਰੀ ਵਿਦੇਸ਼ ਰਾਜ ਮੰਤਰੀ ਅਤੇ ਪਟਿਆਲਾ ਤੋਂ ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਸ੍ਰੀਮਤੀ ਪਰਨੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਪਟਿਆਲਾ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿਖੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ‘ਤੇ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਸਮਾਰੋਹਾਂ ‘ਚ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਸ੍ਰੀ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਜਨਮ ਅਸ਼ਟਮੀ ਦੇ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

एक युवक की 6 युवतियों के साथ अश्लील वीडियो वायरल!

अमरावती –नासिक के अशोक खरात मामले की स्याही सूख भी नहीं पाई थी कि जिले के परतवाड़ा में एक 19 वर्षीय युवक के छह अलग-अलग युवतियों के साथ अश्लील (न्यूड) वीडियो सोशल मीडिया पर...
Translate »
error: Content is protected !!