खालसा कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिशन लाइफ के तहत छात्रों को किया पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया

by

गढ़शंकर l बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में यूजीसी के निर्देश पर प्रो. कार्यकारी प्रिंसीपल लखविंदरजीत कौर के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस को ध्यान में रखते हुए ‘मिशन लाइफ; के तहत छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान वेबिनार आयोजित किया गया इस अवसर पर कालेज परिसर में छायादार, जड़ी-बूटी व फलदार पौधे लगाए गए।
कालेज परिसर में छायादार, जड़ी-बूटी व फलदार पौधे रोपे गए। इस अवसर पर कार्यकारी प्रिंसिपल प्रो. लखविंदरजीत कौर ने मिशन लाइफ के तहत कॉलेज में हो रही गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस मिशन का उद्देश्य छात्रों को पर्यावरणीय चुनौतियों से अवगत कराना और उनके समाधान के लिए आम जनता में जागरूकता पैदा करना है। इस अवसर पर डॉ. मुकेश कुमार ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
नोडल अधिकारी डॉ. मनबीर कौर ने छात्राओं को वर्मी कम्पोस्ट, कूड़ा कर्कट प्रबन्दन और कम्पोस्ट बनाने की विधि की जानकारी दी। एनएसएस स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर की सफाई की और आसपास के गांवों में आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। विश्व पर्यावरण दिवस को ध्यान में रखते हुए कालेज के जीव विज्ञान विभाग एवं आई.ई.आई चंडीगढ़ के सहयोग से प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया।
– इस दौरान मुख्य वक्ता अमित मेहता ने प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और इसके समाधान के लिए उपयुक्त समाधान खोजने की जानकारी दी। वेबिनार के मुख्य अतिथि डॉ. रजनी लांबा ने कहा कि अपनी समृद्ध विरासत के सिलसिले में आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देना हम सभी का दायित्व है। आईईआई अध्यक्ष डॉ. लाभ सिंह ने वक्ताओं का स्वागत किया और सचिव इंजी. सविंदर सिंह ने धन्यवाद किया। प्रो. रितु सिंह ने वेबिनार का संचालन किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

20 हजार श्रद्धालुओं ने मणिमहेश के छोटे शाही स्नान पर लगाई डुबकी

एएम नाथ : मणिमहेश  : मणिमहेश यात्रा में जन्माष्टमी के मौके पर छोटे शाही स्नान में 20 हजार शिव भक्तों ने डल झील में आस्था की डुबकी लगाई। अधिकारिक तौर पर यात्रा शुरू हो...
article-image
पंजाब

कुल हिदं किसान सभा ने गढ़शंकर शहर में तीन जगह और एक दर्जन गावों में कृषि कानूनों की प्रतिया फूंकी

गढ़शंकर:सयुंक्त किसान र्मोचा के आहावान पर  कुल हिंद किसान सभा दुारा गांव गढ़ी मट्टों, शाहपुर, सदरपुर, चक्क रौतां, खानपुर, गढ़शंकर, पाहलेवाल, जीओ सैंटर गढ़शंकर, रिलांयस माल गढ़शंकर, दुगरी, बोड़ा, व गढ़शंकर शहर में कृषि...
article-image
पंजाब

80 यूनिट रक्तदान : काका अमनदीप सिंह मट्टू की स्मृति में आयोजित 14वें रक्तदान शिविर में

गढ़शंकर :15 अगस्त: काका अमनदीप सिंह मट्टू की स्मृति में 14वां रक्तदान शिविर शहीद भगत सिंह स्मारक गढ़शंकर में आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन मोटीवेटर भूपेन्द्र सिंह राणा एवं रॉकी मौला द्वारा किया गया।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुबई की महिला ने सुनाई आपबीती- करोड़पति पति संग लग्जरी लाइफ की क्या है कीमत!

दुबई की एक महिला ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें वो अपनी जिंदगी के बारे में बता रही है. इस वीडियो में अपनी जिंदगी से जुड़ा कुछ ऐसा बताती हैं. जिसकी वजह...
Translate »
error: Content is protected !!