खालसा कॉलेज में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 वर्षीय प्रकाश पर्व को समर्पित सेमिनार 20 मार्च को 

by
गढ़शंकर।  स्थानीय बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा कॉलेज के सहयोग से श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 वर्षीय प्रकाश पर्व को समर्पित सेमिनार 20 मार्च दिन शनिवार को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक करवाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ बलजीत सिंह ने बताया कि सेमिनार के दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर, पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर कृपाल सिंह बडूंगर , शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सचिव एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी सेमिनार में पहुंचकर गुरु साहिब के जीवन और उपदेश पर विचार पेश करेंगे। उन्होंने बताया कि सेमिनार के दौरान बुद्धिजीवियों द्वारा पर्चे पढ़े जाएंगे और कॉलेज के छात्रों द्वारा शब्द और कविशरी का गायन किया जाएगा। प्रिंसिपल डॉ बलजीत सिंह ने इलाके की समूह संगत को सेमिनार में हाजिरी लगाने की अपील की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना में लापता युवती का शव जंगल से बरामद, दो माह बाद होनी थी शादी : गगरेट में 26 वर्षीय वैशाली की संदिग्ध मौत, फोरेंसिक जांच से खुलेगा राज

अम्बोआ गांव में सनसनी, लापता युवती की मौत पर उठे कई सवाल एएम नाथ। ऊना : जिला ऊना के उपमंडल गगरेट के अम्बोआ गांव में 19 जुलाई से लापता 26 वर्षीय वैशाली का शव...
article-image
पंजाब

काका अमनदीप सिंह मट्टू की स्मृति को समर्पित 16वां रक्तदान शिविर लगाया

गढ़शंकर , 7 जनवरी – शहीद भगत सिंह चैरिटेबल सोसाइटी गढ़शंकर ने क्षेत्र के मोटिवेट्रो के सहयोग से गुरुद्वारा भाई तिलकू जी में काका अमनदीप सिंह मट्टू की शाश्वत स्मृति को समर्पित 16वां रक्तदान...
article-image
पंजाब

युवाओं के हाथों में है देश का भविष्य: कोमल मित्तल

डिप्टी कमिश्नर ने युवक सेवाएं विभाग व पंजाब राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी की ओर से करवाए गए रैड रन मैराथन को दी हरी झंडी – पहले तीन स्थानों पर आने वाले विजेताओं को तीन,...
article-image
पंजाब , समाचार

महिला डॉक्टर से 47 लाख रुपये की ठगी : ठगी करने वाले चार नाइजीरियन एक गुनेन और एक भारतीय मूल की महिला को गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पुलिस की साइबर क्राइम की टीम ने मैट्रिमोनियल एप के जरिये ठगी करने वाले चार नाइजीरियन एक गुनेन और एक भारतीय मूल की महिला को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों पर मैट्रिमोनियल...
Translate »
error: Content is protected !!