खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत को फिर धमकी दी : 19 नवंबर को वही दिन है ज‍िस द‍िन ‘वर्ल्ड टेरर कप’ का फाइनल खेला जाएगा

by

जालंधर : प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के संस्थापक और खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी कर भारत को फिर से धमकी दी है। पन्नू ने सिख समुदाय के लोगों से 19 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट से यात्रा नहीं करने की चेतावनी दी है। पन्नू ने दावा किया है कि वो 19 नवंबर को एयर इंडिया के परिचालन को बाधित करेगा।
पन्‍नू ने सोशल मीड‍िया पर जारी एक ऑडियो-वीड‍ियो मैसेज में कहा, “हम सिख लोगों से कह रहे हैं वे एयर इंडिया से सफर न करें. 19 नवंबर से एयर इंडिया को संचालित नहीं होने दिया जाएगा। सिख लोग, 19 नवंबर के बाद एयर इंडिया से यात्रा न करें, जान खतरे में पड़ सकती है.”
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का बदलेंगे नाम – पन्नू ने दावा किया कि दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा 19 नवंबर को बंद रहेगा और इसका नाम बदल दिया जाएगा। उसने यह भी कहा क‍ि 19 नवंबर को वही दिन है ज‍िस द‍िन ‘वर्ल्ड टेरर कप’ का फाइनल खेला जाएगा. आतंकी ने ‘क्रिकेट वर्ल्‍ड कप’ को ‘वर्ल्‍ड टेरर कप’ कहते हुए धमकी दी है। “जब पंजाब आजाद होगा तब इस हवाईअड्डे का नाम शहीद बेअंत सिंह, शहीद सतवंत सिंह खालिस्तान हवाईअड्डा होगा.”।
यह पहली बार नहीं है जब SFJ प्रमुख पन्नू ने भारत को धमकी दी है. सितंबर में, उसने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की हत्या के बाद भारत और कनाडा के बीच राजनयिक विवाद के बीच हिंदू-कनाडाई लोगों को कनाडा छोड़ने की धमकी दी थी। गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो में कहा कि खालिस्तान समर्थक सिखों ने लगातार कनाडा के प्रति वफादारी दिखाई है. इसके बाद उसने भारत-कनाडाई हिंदुओं को धमकाया और उनसे देश छोड़ कर चले जाने को कहा था। तब हिंदू फोरम कनाडा के वकीलों ने कनाडाई इमिग्रेशन मंत्री से पन्नू के कनाडा में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की थी।
दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर सिख फॉर जस्टिस ने लिखे थे देश विरोधी नारे : इससे पहले अगस्त महीने में राजधानी दिल्ली में खालिस्तान समर्थन में नारे लिखे गए थे। पांच से ज्यादा मेट्रो स्टेशनों पर ‘दिल्ली बनेगा खालिस्तान’ और ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लिखे गए थे। तब इस हरकर के पीछे भी सिख फॉर जस्टिस का नाम सामने आया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Proud Moment for Dasuya: Kanwarpal

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.11 : Dasuya has brought immense pride to the region as Kanwarpal Singh successfully cleared the UPSC Civil Services Examination 2026, securing an impressive All India Rank 605. With this remarkable achievement, he...
article-image
पंजाब

निकाय चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के लिए सांसद तिवारी ने लोगों का आभार जताया

रोपड़, 18  फरवरी: श्री आनंदपुर शहर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने निकाय चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी को मिली शानदार जीत के लिए जहां लोकसभा क्षेत्र के लोगों का आभार...
article-image
पंजाब

26 हजार रुपए मासिक वेतन करने संबंधी केस वित्त विभाग को भेजने के वाबजूद भी लागू नही हो पाया : राजीव शर्मा

तलवाड़ा(राकेश शर्मा) जल सप्लाई एंड सेनिटेशन विभाग के फील्ड कर्मचारियों के द्वारा स्टेट कमेटी के आह्वान पर 15 नंबबर से 24 नंबबर तक मंडल दफ्तरों के आगे रोष रैलीया करने के बाद मंडल अधिकारी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

नशा तस्कर की करोड़ों की संपती जब्त : टूटोमजारा में 89 कनाल साढ़े पांच मरले जमीन, मकान और ट्रेक्टर

गढ़शंकर,5 दिसंबर: पंजाब सरकार की हिदायतों अनुसार नशा तस्करों द्वारा नशा बेचकर बनाई प्रॉपर्टी को जब्त करने संबंधी चलाये अभियान के तहत एसएसपी होशियारपुर सुरिंदर लांबा के दिशा निर्देश पर एसएचओ माहिलपुर इंस्पेक्टर बलविंदर...
Translate »
error: Content is protected !!