खुरालगढ़ में श्री गुरु रविदास जयंती ने अवसर पर आप सरकार द्वारा प्रदेश स्तरीय समागम का आयोजन न करना निंदनीय : निमिषा मेहता।

by

गढ़शंकर – भाजपा नेता निमिषा मेहता ने आम आदमी पार्टी सरकार पर श्री गुरु रविदास जयंती के अवसर पर श्री गुरु रविदास जी के चरण छो स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में सरकारी स्तर पर कोई प्रदेश स्तरीय समागम का आयोजन ना करने के फैसले की निंदा करते हुए कहा कि सरकार की यह अनदेखी जनता सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पहली सरकारें अपने स्तर पर इस पवित्र स्थान पर श्री गुरु रविदास महाराज की जयंती धूमधाम से मनाती थी लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार ने श्री खुरालगढ़ साहिब में इस बार कोई समागम का आयोजन नही किया । उन्होंने कहा कि चुनाव के समय आप पार्टी ने सत्ता मिलने पर मीनार ए बेगमपुरा को मुकम्मल करने के दावे किए थे लेकिन सत्ता पर काबिज होते ही उन्हें सभी कुछ भूल गया जिसे समाज सहन नही करेगा। उन्होंने कहा कि शर्मनाक बात तो यह है कि जिस पार्टी की सरकार है उसके विधायक गढ़शंकर से जीते हैं और विधानसभा में डिप्टी स्पीकर है। वह भी श्री गुरु रविदास महाराज की जयंती पर कोई सरकारी प्रोग्राम का आयोजन नहीं करवा सके। उन्होंने कहा कि दोआबा क्षेत्र में 40 प्रतिशत आबादी श्री गुरु रविदास जी के श्रद्धालुओं की है और वह इस पवित्र स्थान की पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि वह सरकार की इस गुस्ताखी को माफ नही करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहीद किसान शुभकरण के परिवार को 1 करोड़ रुपये का सीएम मान ने सौंपा चैक : छोटी बहन को मिली सरकारी नौकरी

 किसान आंदोलन में खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान जान गांवाने वाले किसान शुभकरण सिंह को लेकर सीएम भगवंत मान ने शुभकरण सिंह के परिवार को पंजाब सरकार की ओर से एक करोड़...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज का बी.काम. पांचवें सेमेस्टर का परिणाम शानदार

गढ़शंकर,  3 फरवरी: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहे डिग्री कोर्स बी.काम पांचवें सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा है। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अमनदीप हीरा ने बताया कि पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़...
article-image
पंजाब

खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 14 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि प्रदेश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध है, यही कारण है कि पंजाब में ‘खेडां वतन पंजाब...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में एमकाम स्मैसटर तीसरा का नतीजा रहा शानदार

गढ़शंकर :बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज ,गढ़शंकर के एमकाम स्मैसटर तीसरा का नतीजा शानदार रहा। यह जानकारी देते विभाग के प्रमुख प्रो कंवर कुलवंत सिंह ने बताया कि छात्र नितिन ने 79.33% अंक प्राप्त...
Translate »
error: Content is protected !!